{"_id":"645224493a3dffb6600ef768","slug":"dahaad-trailer-release-sonakshi-sinha-playing-cop-in-web-series-ott-debut-on-amazon-prime-2023-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dahaad Trailer Release: 27 महिलाओं की मौत की गुत्थी सुलझाने निकलीं सोनाक्षी, कॉप बन लगाई दमदार 'दहाड़'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Dahaad Trailer Release: 27 महिलाओं की मौत की गुत्थी सुलझाने निकलीं सोनाक्षी, कॉप बन लगाई दमदार 'दहाड़'
Wed, 03 May 2023 02:37 PM IST
निधि पाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Wed, 03 May 2023 02:37 PM IST
सार
इन सभी क्राइम के खिलाफ एक महिला पुलिस ऑफिसर खड़ी है, जो उनकी मिसिंग लड़कियों को न्याय दिलाने के लिए लड़ रही है। पुलिस के किरदार में सोनाक्षी सिन्हा खूब जंची हैं।
विज्ञापन
दहाड़
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विस्तार
सोनाक्षी सिन्हा अपनी आने वाली सीरीज दहाड़ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस सीरीज के जरिए सोनाक्षी ओटीटी पर डेब्यू के लिए तैयार हैं। इस सीरीज का धांसू ट्रेलर रिलीज हो गया है। जिसमें सोनाक्षी स्पेशल कॉप बनकर अपनी दबंगई दिखाती नजर आ रही हैं। इसमें एक्ट्रेस पुलिस ऑफिसर की वर्दी पहने हुए दमदार किरदार में नजर आ रही हैं। उनकी पहली वेब सीरीज 'दहाड़' का ट्रेलर आपके रोंगटे खड़े कर देगा।
ट्रेलर में क्या है
ट्रेलर की शुरूआत सोनाक्षी सिन्हा से होती है, जिसमें एक शख्स अपनी बहन की तस्वीर दिखाते हुए कहता है, कृष्णा मेरी बहन, जवाब में सोनाक्षी उसकी उम्र पूछती हैं। इसके बाद एक और शख्स आता है छह महीने से लापता अपनी बहन की शिकायत दर्ज कराने। इसके बाद अलग-अलग जगहों से सोनाक्षी के पास 27 मरी हुई लड़कियों की गुत्थी सुलझाने का केस आता है, जिनका केस एक जैसा है। इन लड़कियों की न तो शिकायत दर्ज है और न ही कोई गवाह होता है।
ये सितारे आएंगे नजर
इन सभी क्राइम के खिलाफ एक महिला पुलिस ऑफिसर खड़ी है, जो उनकी मिसिंग लड़कियों को न्याय दिलाने के लिए लड़ रही है। पुलिस के किरदार में सोनाक्षी सिन्हा खूब जंची हैं। इस वेब सीरीज को फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी का एक्सेल एंटरटेनमेंट और रीमा कागती और जोया अख्तर का प्रोडक्शन मिलकर प्रोड्यूस कर रहा है। रीमा कागती और रुचिका ओबेरॉय फिल्म के निर्देशन की कमान संभालते हुए नजर आएंगे। सोनाक्षी सिन्हा के अलावा इस फिल्म में डार्लिंग एक्टर विजय वर्मा, गुलशन देवैया भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे।

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन