फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dadasaheb Phalke Winner Art Director Leeladhar Sawant Facing Financial Problem Wife Pushpa Urges To Celebs

मुश्किल वक्त: कला निर्देशक लीलाधर सावंत तंगी में जी रहे जिंदगी, पत्नी ने लगाई मदद की गुहार

Fri, 02 Jul 2021 12:16 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Fri, 02 Jul 2021 12:16 PM IST
सार

  • दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड (फिल्म फाउंडेशन) से सम्मानित लीलाधर सावंत आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं।
  • लीलाधर की दो बाइपास सर्जरी और उन्हें दो ब्रेन हैमरेज के अटैक भी हो चुके हैं।
  • लीलाधर सावंत ने सागर, हत्या जैसी कुल 177 फिल्मों में कला निर्देशन किया है।

विज्ञापन
Dadasaheb Phalke Winner Art Director Leeladhar Sawant Facing Financial Problem Wife Pushpa Urges To Celebs
लीलाधर सावंत और पुष्पा सावंत - फोटो : ANI

विस्तार

कई हिट फिल्मों के कला निर्देशक रह चुके लीलाधर सावंत (Leeladhar Sawant) काफी मुश्किलों में जीवन यापन कर रहे हैं। लीलाधर सावंत और उनकी पत्नी पुष्पा सावंत ने एक इंटरव्यू में बताया कि दोनों काफी मुश्किलों में हैं।

विज्ञापन

 

पुष्पा सावंत ने सभी स्टार्स से अपील की है कि लीलाधर ने जिनके साथ भी काम किया है। वे उनकी मदद के लिए आगे आएं। सिर्फ यही नहीं पुष्पा सावंत ने बताया कि लीलाधर सावंत की दो बाइपास सर्जरी और उन्हें दो ब्रेन हैमरेज के अटैक हो चुके हैं। उनके इलाज में लाज में पूरी जमा पूंजी खर्च हो गई है। इतना ही नहीं सबसे हंस बोलकर रहने वाले लीलाधर की जुबान ने भी उनका साथ छोड़ दिया है।

Dadasaheb Phalke Winner Art Director Leeladhar Sawant Facing Financial Problem Wife Pushpa Urges To Celebs
लीलाधर सावंत और पुष्पा सावंत - फोटो : ANI

लीलाधर की पत्नी ने बताया कि गोविंदा को हत्या फिल्म में काम दिलवाने के लिए हत्या के डायरेक्टर कीर्ति कुमार से गोविंदा की सिफारिश लीलाधर ने की थी। पुष्पा ने बताया कि एक अच्छा दौर था जो गुजर गया। फिलहाल, दोनों बड़ी कठिनाई से किरायदार के किराए से अपना गुजर-बसर कर रहे हैं।

लीलाधर सावंत ने सागर, हत्या, 110 डेज, दीवाना, हद कर दी अपने जैसी कुल 177 फिल्मों में आर्ट डायरेक्शन दी है। उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड, मानिकचन्द अवॉर्डों से नवाजा गया है। लीलाधर सावंत को मिले अवॉर्ड घर के सज्जे की शोभा बढ़ा रहे हैं, लेकिन आज भी लीलाधर सावंत उन अवॉर्डों को निकालते और उसपर जमी धूल को साफ करते हैं। 
 

Dadasaheb Phalke Winner Art Director Leeladhar Sawant Facing Financial Problem Wife Pushpa Urges To Celebs
लीलाधर सावंत गोविंदा के साथ - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें, महाराष्ट्र के वाशिम ज़िले के जउल्का गांव में पिछले 10 सालों से आर्ट डायरेक्टर लीलाधर सावंत अपने पत्नी के साथ रह रहे हैं। लीलाधर सावंत के बारे में उनकी पत्नी ने बताया कि उन्होंने फिल्मी दुनिया में 25 साल काम किया है। लीलाधर सावंत फिल्मों में स्टेज बनाते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed