फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   cuples without marriage

बिना शादी एक साथ रहने लगीं ये जोड़ियां

Tue, 21 Jan 2014 03:55 PM IST
Updated Tue, 21 Jan 2014 03:55 PM IST
विज्ञापन
cuples without marriage

बॉलीवुड को बनते बिगड़ते रिश्तों के लिए बखूबी जाना जाता है। यहां कभी भी जोड़िया बन जाती हैं और कभी भी टूट जाती हैं। बॉलीवुड के सितारे अपने निजी जीवन को अपने बिंदास अंदाज में जीते हैं।

विज्ञापन


बॉलीवुड की ऐसी ही कई जोड़ियां हैं जो शादी में बंधने के बजाए 'लिव इन रिलेशन' में रहना पंसद कर रही हैं। बॉलीवुड में ये ट्रेंड अब बढ़ता ही जा रहा है।

अब तो रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा भी अपने रिश्ते पर से शर्म की चादर हटाकर खुलकर सामने आ गए हैं। सुनने में आया है कि आदित्य चोपड़ा अब रानी मुखर्जी के घ्ार पर रह रहे हैं और रानी के मां-बाप वहां से जा चुके हैं।

विज्ञापन

सुशांत सिंह -अंकिता लोहखंडे

cuples without marriage

जीटीवी के लोकप्रिय धारावाहिक पवित्र रिश्ता के लीड किरदार सुशांत राजपूत और अंकिता लोहखंडे लंबे समय से लिव इन रिलेशन में रह रहे हैं।

लेकिन जब सुशांत ने बॉलीवुड में एंट्री मारी और लिव इन रिलेशन पर आधारित फिल्म 'शुद्व देसी रोमांस' की तब उन्होंने ये खुलासा किया कि वह अपनी गर्लफ्रेंड अंकिता के साथ लिव इन रिलेशन में हैं और बेहद खुशहाल जीवन बिता रहे हैं।

अब तो सुशांत और अंकिता की शादी की खबरें भी आ रही हैं।

संग्राम सिंह-पायल रहतोगी

cuples without marriage

खेल से ग्लैमर की दुनिया में आए संग्राम सिंह का दिल बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस पायल रोहतगी पर आ गया। दोनों की नजदीकियां तब और बढ़ गईं जब इन्होंने 'वेलेंटाइन नाइट्स' नाम की हॉट फिल्म साथ की।

अब ये लव बर्डस लिव इन रिलेशन में रह रहे हैं और काफी खुश हैं। ये दोनों कलाकार लिव इन रिलेशन थीम पर एक हॉट फोटो शूट भी करवा चुके हैं। अब संग्राम सिंह पायल रोहतगी के साथ शादी करने की बात कह रहे हैं। संग्राम ने बिग बॉस में ही ये बात कह दी थी।

विज्ञापन

सैफ के रास्ते पर सोहा

cuples without marriage

सैफ अली खान की बहन सोहा अली खान अपने बॉयफ्रेंड कुणाल खेमू के साथ 'लिव इन रिलेशन' में रह रही हैं। सोहा के भाई सैफ पहले ही करीना के साथ लिव इन रिलेशन में रह चुके हैं हालांकि अब इन दोनों ने शादी कर ली है।

सूत्रों के अनुसार सोहा की मां शर्मिला चाहती हैं कि सोहा जल्द से जल्द शादी कर लें लेकिन अभी फिलहाल लिव इन रिलेशन में रहकर ही कुणाल को आजमाना चाहती हैं। अपनी लाइफ से वह काफी खुश हैं और ये बात खुलेआम कहती हैं।

रानी के घर रह रहे हैं आदित्य

cuples without marriage

रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा के बीच रिश्तों की खबरें तो जाने कब से चल रही हैं। इन दोनों की कभी सगाई तो कभी शादी की खबरें आती ही रहती हैं।

दोनों अपने रिश्तों को छिपाए हुए थे लेकिन अब आदित्य चोपड़ा खुलेआम रानी के घर जाकर रह रहे हैं। सुनने में ये भी आया है कि आदित्य के आने के बाद रानी के माता-पिता रानी के घर से चले गए हैं और अपने बेटे के घर पर रह रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed