CTRL: 'कंट्रोल' की कहानी को देख किया क्लाइमैक्स में बदलाव, निर्देशक ने बताई फिल्म से जुड़ी कई बातें
अभिनेत्री अनन्या पांडे अभिनीत फिल्म कंट्रोल ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म में अनन्या के किरदार को लेकर काफी चर्चा भी हो रही है। इस बीच फिल्म के निर्देशक ने बताया कि कैसे फिल्म की कहानी को देखते हुए उन्होंने क्लाइमैक्स में बदलाव किए थे।
विस्तार
'कंट्रोल' निर्देशक विक्रमादित्य मोटवानी ने फिल्म में अनन्या पांडे को लीड रोल में रखा था। नेटफ्लिक्स पर रिलीज इस फिल्म को लेकर निर्देशक ने कुछ खुलासे किए हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म का अंत उन्होंने कुछ अलग सोचा था। निर्देशक ने फिल्म के संभावित सीक्वल पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने बताया कि कहानी के पहले ड्राफ्ट में कुछ अलग एंडिग करने की बात सोची थी।
फिल्म के अंत में किया बदलाव
फिल्म का दूसरा पार्ट बनाए जाने को लेकर बातचीत के दौरान विक्रमादित्य मोटवानी ने कहा कि शायद मुझे नहीं पता, लेकिन मैं सीक्वल में विश्वास नहीं करता। मुझे लगता है नैला के मामले में वह बर्बाद हो चुकी है। वह फिर से उसी गड्ढे में जा चुकी है। निर्देशक ने बताया कि कहानी ने पहले अपने अंत में मेल नहीं खाया और इन परेशानियों को देखते हुए हमने एंडिग बदल दी। उन्होंने कहा कि हमें एहसास हुआ कि कोई भी व्यक्ति सही दिमाग से इसे क्यों स्ट्रीम या शूट करेगा इसलिए बहुत जल्दी हमने इसमें बदलाव कर दिए।
Bigg Boss 18: गुफा जैसा किचन, किले जैसा बेडरूम, बेहद शानदार है बिग बॉस का नया घर
विक्रमादित्य मोटवानी की निर्देशित, इस फिल्म में वह एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की भूमिका निभा रही हैं, जो अपने प्रेमी के लापता होने के बाद साजिश के जाल में फंस जाती है। बात करें फिल्म की कहानी की तो फिल्में मसलन ‘अनफ्रेंडेड’, ‘होस्ट’, ‘सर्चिंग’ आदि देख चुके दर्शकों को इसमें चौंकाने वाली कहानी की तलाश जरूर रहेगी।
किसी न किसी ऐप या किसी वेबसाइट पर अपनी कॉन्टैक्ट लिस्ट, अपने मोबाइल माइक और अपने कैमरे का नियंत्रण हमने अदृश्य शक्तियों को सौंप रखा है। फिल्म ‘कंट्रोल’ बताती है कि कैसे ये अदृश्य शक्तियां एआई की मदद से आपका जीवन तबाह कर सकती हैं। इस फिल्म में अनन्या पांडे के किरदार ने बताया कि कैसे सोशल मीडिया ने हमारी जिंदगी की डोर अपने हाथ कर रखी है।