क्राइम डॉक्यूमेंट्री सीरीज 'हनीमून से हत्या' की रिलीज डेट हुई तय, रियल-लाइफ मामलों पर है आधारित
Honeymoon Se Hatya Why Women Kill: एक नई क्राइम डॉक्यूमेंट्री सीरीज 'हनीमून से हत्या...' कई रियल लाइफ मामलों पर आधारित है। जानिए कब और कहां देख सकेंगे यह क्राइम डॉक्यूमेंट्री सीरीज।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्या है सीरीज में खास
एएनआई के अनुसार, इस सीरीज में उन डरावनी कहानियों को दिखाया जाएगा, जिनमें रियल लाइफ में पत्नियों ने अपने पतियों की हत्या की है। यह बाहर से खुशहाल दिखने वाली शादियों के अंदर के काले सच को उजागर करती है और पूछती है कि महिलाएं हत्या क्यों करती हैं?
सीरीज किस पर आधारित है?
यह भारत के कुछ चर्चित और चौंकाने वाले असली मामलों पर बनी है। ये सभी मामले देश में काफी सुर्खियां बटोर चुके हैं और रिश्तों में छिपे संघर्षों को दिखाते हैं। सीरीज में इन घटनाओं की गहराई से जांच, इंटरव्यू और सीन रीक्रिएशन दिखाए जाएंगे। इसके कुल 5 एपिसोड हैं। इसमें मुख्य रूप से ये केस शामिल हैं-
- मेघालय का सोनम और राजा रघुवंशी मामला (हनीमून के दौरान हत्या)।
- मेरठ का नीला ड्रम कांड (पत्नी मुस्कान ने पति सौरभ की हत्या कर शव को ड्रम में सीमेंट से भर दिया)।
- भिवंडी का इन्फ्लुएंसर मामला (यूट्यूबर रवीना ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की)।
- मुंबई का नालासोपारा टाइल कांड (पत्नी ने पति को मारकर घर में टाइल्स के नीचे दफना दिया)।
- दिल्ली का बिजली का झटका कांड (पत्नी ने नींद की गोलियां देकर बिजली से पति की हत्या की)।
यह सीरीज ZEE5 ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी। रिलीज डेट 9 जनवरी 2026 है। टीजर पहले ही आ चुका है, जो काफी डरावना है। यह सीरीज वैवाहिक जीवन के दबाव, रिश्तों की दरारें और घर के अंदर के मौन संघर्षों को दिखाएगा।
यह भी पढ़ें: दिलजीत दोसांझ के जन्मदिन पर 'बॉर्डर 2' की कास्ट ने किया विश, वरुण धवन-अहान शेट्टी और सोनम ने किया स्पेशल पोस्ट