{"_id":"61208bfb8ebc3e7a1b254030","slug":"crime-branch-busted-prostitution-racket-at-a-five-star-hotel-tv-actress-was-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई: पांच सितारा होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट, क्राइम ब्रांच को मौके पर मिली एक अभिनेत्री और मॉडल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मुंबई: पांच सितारा होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट, क्राइम ब्रांच को मौके पर मिली एक अभिनेत्री और मॉडल
Sat, 21 Aug 2021 10:59 AM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sat, 21 Aug 2021 10:59 AM IST
विज्ञापन
सेक्स रैकेट
- फोटो : सोशल मीडिया
मुंबई क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार को एक 5 स्टार होटल में छापा मारकर सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया। यहां से एक टीवी एक्ट्रेस और एक मॉडल को छुड़ाया गया। साथ ही एक टीवी एक्ट्रेस को अरेस्ट किया गया है। मुंबई क्राइम ब्रांच को जुहू के एक पांच सितारा होटल में हाई-प्रोफाइल वेश्यावृत्ति रैकेट चलने की टिप मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने रेड की और सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया।
विज्ञापन
दो घंटे के लिए चार्ज करती थी दो लाख
क्राइम ब्रांच के अधिकारियों के मुताबिक इस टीवी एक्ट्रेस ने अपने रैकेट में टीवी एक्टर्स और मॉडल्स को शामिल किया हुआ था। वहीं इस दौरान दो अन्य अभिनेत्रियों को छुड़ाया भी गया। ये अभिनेत्री दो घंटे के लिए दो लाख रुपये चार्ज करती थी। जांच टीम ने इस पूरे मामले में ईशा खान नाम की एक महिला को गिरफ्तार किया है, जो यह सेक्स रैकेट चलाया करती थी।
विज्ञापन
कस्टमर बन किया गया पर्दाफाश
जानकारी के मुताबिक रेड के दौरान जिन मॉडल और अभिनेत्री को बचाया गया है वो एक प्रॉमिनेंट एंटरटेनमेंट चैनल के साथ काम कर चुकी है। क्राइम ब्रांच की टीम ने ग्राहक बनकर इस धंधे का पर्दाफाश किया है। क्राइम ब्रांच की टीम ने इन लोगों से कहा कि मेरे और मेरे दोस्त को टॉप मॉडल्स चाहिए तो ईशा खान ने कई लड़कियों की तस्वीरें भेजीं। क्राइम ब्रांच की टीम ने उनमें से दो लड़कियों के फोटो सेलेक्ट किए। इनमें से एक टॉप मॉडल है जिसने कई विज्ञापनों में काम किया है और दूसरी ने कई टीवी धारावाहिकों में काम किया है।
विज्ञापन
इसके बाद जुहू का फाइव स्टार होटल बुक कराया गया और गुरुवार की रात जैसे ही महिला दलाल (ईशा खान) मॉडल और अभिनेत्री को लेकर उस होटल के बाहर पहुंची, क्राइम ब्रांच टीम ने उन्हें अपनी गिरफ्त में ले लिया।
Maharashtra | Mumbai Crime Branch on Friday busted a high-profile prostitution racket at a five-star hotel in Juhu. A TV actress was arrested and two people, including a model and another TV actress, have been rescued.
— ANI (@ANI) August 21, 2021