Sara Ali: दर्शकों ने शुभमन गिल को देख लगाए 'सारा भाभी' के नारे, विराट का मजेदार रिएक्शन वायरल
भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल का बल्ला इस समय जोरों-शोरों से चल रहा है। 23 साल के शुभमन के बल्ले का दम हर जगह देखने को मिल रहा है, चाहे फिर वो टेस्ट मैच हो, टी-20 हो या फिर वनडे क्रिकेट। वहीं, इस बार स्टेडियम में जो हुआ उसके बारे में खुद शुभमन ने कभी सोचा भी नहीं था।
विस्तार
वायरल विडियो में फैंस ‘हमारी भाभी कैसी हो, सारा भाभी जैसी हो’ के नारे तेज-तेज लगाने लगे। स्टेडियम में तब हर ओर यही आवाज गूंजने लगी। यह सुनकर मैदान में खड़े विराट कोहली भी एक्साइटेड हो गए और फैंस की ओर मजेदार एक्सप्रेशंस देकर उन्हें और भी तेज चिल्लाने के लिए कहने लगे।
A post shared by Bally's Entertainment (@ballysentertainment)
बीते कई महीनों से सारा अली खान और क्रिकेटर शुभमन गिल के रिलेशनशिप की खबरें जोरों पर हैं। दोनों को एक साथ दुबई में डिनर डेट करते हुए स्पॉट किया जा चुका है। इसके बाद से ही शुभमन और सारा की डेटिंग की खबरों ने जोर पकड़ लिया। वहीं, दोनों के चोरी छिपे मिलने का सिलसिला जारी रहा। दोनों को साथ में एयरपोर्ट पर भी देखा गया। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी अभी तक अपने रिश्ते पर मुहर नहीं लगाई है। सोशल मीडिया पर खबर यह भी सामने आ चुकी है कि शुभमन सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा को डेट कर रहे हैं। हालांकि, इसकी भी पुष्टि नहीं हुई है।
यह भी पढ़ें: फोटोग्राफर्स के पैर पड़ती नजर आईं राखी सावंत, बोलीं- आदिल को मत बनाओ बड़ा स्टार