KL Rahul: अथिया किसी से नहीं डरतीं, पूरा परिवार उनसे डरता है...शादी के बाद केएल राहुल का खुलासा
क्रिकेटर केएल राहुल ने शादी के बाद अब अथिया शेट्टी के साथ अपने रिश्ते पर बात की। हाल ही में न्यूली वेड कपल ने रिलेशनशिप टेस्ट लिया और इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे के बारे में सवालों के मजेदार जवाब दिए।
विस्तार
क्रिकेटर केएल राहुल ने हाल ही में अभिनेत्री अथिया शेट्टी के साथ सात फेरे लिए थे। शादी के बाद अब उन्होंने अथिया शेट्टी के साथ अपने रिश्ते पर बात की है। हाल ही में न्यूली वेड कपल ने रिलेशनशिप टेस्ट लिया और इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे के बारे में सवालों के मजेदार जवाब दिए। इस दौरान केएल राहुल ने खुलासा किया है कि अथिया का पूरा परिवार उनसे डरता है।
इंटरव्यू में अथिया ने केएल राहुल से पूछा कि वह किसके सबसे करीब हैं और वह अपने परिवार में सबसे ज्यादा किससे डरती हैं। इस पर राहुल जवाब देते हुए कहते हैं कि आप अपनी मां के सबसे करीब हैं और पूरा परिवार आपसे डरता है। आप किसी से नहीं डरती हैं। अथिया ने सहमति जताते हुए कहा कि जानकर अच्छा लगा।
Pathaan Box Office Collection: पठान को प्यार 500 करोड़ के पार, बॉक्स ऑफिस पर कायम शाहरुख का स्टारडम
इसके बाद कपल से पूछा गया कि दोनों में से बेहतर कुक कौन है। इस पर अथिया ने जवाब दिया कि केएल राहुल अच्छा खाना पकाते हैं। अपने बारे में बताते हुए अभिनेत्री ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान खाना बनाने की कोशिश की थी, लेकिन रोटियां जल गईं। इसके अलावा उन्होंने बताया कि केएल राहुल अच्छे ड्राइवर हैं। साथ ही जब पूछा गया कि दोनों में से पहले माफी कौन मांगता है तो अथिया ने कहा कि हमेशा पहले उन्हें ही सॉरी कहना पड़ता है। इस पर केएल राहुल कहते हैं कि अथिया इसलिए सॉरी बोलती हैं, क्योंकि हमेशा वह ही गलत होती हैं।
Filmy Wrap: विराट कोहली से ज्यादा मशहूर हुए स्टैन और बॉडी दिखाने पर टाइगर ट्रोल, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें
केएल राहुल और अथिया शेट्टी ने पिछले महीने अभिनेता सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित फार्म हाउस में शादी की थी। शादी के बाद सुनील ने फोटोग्राफर्स से बात की और उनके आशीर्वाद के लिए उनका शुक्रिया अदा किया। सुनील ने यह भी खुलासा किया कि दोनों की शादी का रिसेप्शन आईपीएल सीजन के बाद होगा।
Aamir Ali-Shamita Shetty: शमिता शेट्टी को डेट कर रहे हैं आमिर अली? एक्टर ने चुप्पी तोड़ते हुए कही यह बात