फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   COVID 19 pandemic Priyanka Chopra joins Greta Thunberg to protect vulnerable children across the world

कोरोना के खिलाफ प्रियंका का एक और बड़ा कदम, कमजोर बच्चों की मदद के लिए ग्रेटा थनबर्ग से मिलाया हाथ

Sun, 03 May 2020 02:19 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Sun, 03 May 2020 02:19 PM IST
विज्ञापन
COVID 19 pandemic Priyanka Chopra joins Greta Thunberg to protect vulnerable children across the world
प्रियंका चोपड़ा, ग्रेटा थनबर्ग - फोटो : ट्विटर

कोरोना से जंग में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा लगातार सक्रिया भूमिका निभा रही हैं। वह सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि अंतराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न पहल का हिस्सा बन रही हैं। इसी के तहत प्रियंका ने कमजोर और जरूरतमंद बच्चों की मदद के लिए स्वीडिश किशोर कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग से भी हाथ मिलाया है। 'देसी गर्ल' ने सोशल मीडिया के माध्यम से यह जानकारी साझा की है। उन्होंने कमजोर बच्चों पर कोविड 19 से होने वाले प्रभाव पर दुख जताया है और मदद की पहल करते हुए लोगों से भी इस मुहिम का हिस्सा बनने की अपील की है।

विज्ञापन

COVID 19 pandemic Priyanka Chopra joins Greta Thunberg to protect vulnerable children across the world
Priyanka Chopra - फोटो : Social Media

प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'कोविड 19 का दुनिया भर के कमजोर बच्चों पर पड़ने वाला प्रभाव दिल दुखाने वाला है। उन्हें अभी भोजन की कमी, लचर स्वास्थ्य प्रणाली, हिंसा और शिक्षा के अभाव का सामना करना पड़ रहा है। हमें उन्हें सुरक्षित रखने की आवश्यकता है। यह हम पर है।' वहीं प्रियंका ने इसी कड़ी में दूसरा ट्वीट करते हुए लिखा, 'इस अति आवश्यक कैंपेन में मुझसे जुड़ें और दान दें, जिसकी पहल यूनिसेफ और ग्रेटा थनबर्ग द्वारा की गई है।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन

COVID 19 pandemic Priyanka Chopra joins Greta Thunberg to protect vulnerable children across the world
priyanka chopra - फोटो : instagram

गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति और अमेरिकन पॉप सिंगर निक जोनस के साथ कई तरह के कैंपेन को अपना समर्थन दिया है। साथ ही देश से लेकर अंतराष्ट्रीय स्तर जैसे- पीएम केयर्स फंड, गूंज, यूनिसेफ, फीडिंग अमेरिका को दान भी दिया है। इसके अलावा प्रियंका ने भारत में कोविड 19 से लड़ रहे हेल्थ वर्कर्स को 10,000 जोड़ी जूते दान देने का ऐलान किया। साथ ही उन्होंने 10,000 जोड़ी जूते लॉस एंजेलिस में भी देने का फैसला किया।  वह 3 मई को शाम 7:30 बजे आई फॉर इंडिया इवेंट का भी हिस्सा बन रही हैं। इसके तहत दुनिया भर के कलाकार मनोरंजन के माध्यम से चंदा इकट्ठा करने की कोशिश कर रहे हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

The world has come together in this time of adversity like never before. We are getting used to the art of living with social distancing but are connected more than ever with help of technology. But there’s a lot more that can be done and we can all play a small part in this, even from home. ⁣ ⁣ Join me on Sunday, May 3rd at 7:30pm IST, for India’s biggest concert ever, #IFORINDIA. This event is meant to entertain people who are locked-down at home, to pay tribute to those who work on the frontlines while we work from home, and to raise funds for those whose jobs and homes have been affected...⁣ ⁣ I’m so proud to work with Facebook and my friends and colleagues from India and around the world for this benefit concert. ⁣ ⁣ Lastly, I want to take a second to remember two legends that we tragically lost this week: #IrrfanKhan and #RishiKapoor. Although they are not here with us today, we feel their presence around us and in their honor we will keep moving forward to bring happiness to this world.⁣ ⁣ Watch #IFORINDIA LIVE worldwide on Facebook. 100% of proceeds go to the India COVID Response Fund set up by @Give_india⁣ Tune in, donate and use your #SocialForGood. ⁣ Do your bit.⁣ Facebook.com/facebookappindia

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed