फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Court Upholds Aditya Pancholi Conviction In Assault Case Gives Actot Relief From Jail Term

Aditya Pancholi: अदालत ने मारपीट मामले में आदित्य पंचोली को दोषी माना, एक्टर को जेल की सजा से मिली राहत

Fri, 21 Feb 2025 07:18 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 21 Feb 2025 07:18 PM IST
सार

साल 2005 में एक्टर आदित्य पंचोली ने अपने एक पड़ोसी से मारपीट की थी। इस मामले में उन पर पुलिस में शिकायत दर्ज हुई। अब इसी मामले में अदालत ने एक्टर आदित्य पंचोली को जेल की सजा से राहत दी है। लेकिन एक्टर को इस मामले में जरूर दोषी पाया है और इसे बरकरार रखा है।

विज्ञापन
Court Upholds Aditya Pancholi Conviction In Assault Case Gives Actot Relief From Jail Term
आदित्य पंचोली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आदित्य पंचोली ने साल 2005 में पार्किग विवाद पर अपने एक पड़ोसी के साथ मारपीट की थी। इस मामले में उन्हें कोर्ट ने एक साल की सजा सुनाई थी। अब इस सजा में बदलाव किया गया है, अच्छे व्यवहार के कारण एक्टर आदित्य पंचोली को इस सजा से राहत मिल गई। 

विज्ञापन


सजा से मिली राहत 
मुंबई की एक सत्र अदालत ने आदित्य पंचोली को 2005 में हुए पार्किंग मारपीट मामले में दोषी माना है। लेकिन इस मामले में मजिस्ट्रेट ने जो एक साल की जेल की सजा एक्टर को सुनाई थी, उसमें बदलाव किया गया है। आदित्य पंचोली के अच्छे व्यवहार के कारण, एक बॉन्ड पर उन्हें रिहा करने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन


पीड़ित को मुआवाजा देने का निर्देश दिया
सत्र अदालत ने 59 साल के अभिनेता आदित्य पंचोली को मारपीट मामले पीड़ित प्रतीक पशीने को मुआवजा देना का आदेश भी दिया है। एक्टर आदित्य, पीड़ित को 1.5 लाख रुपये का मुआवजा देंगे। पीड़ित प्रतीक, आदित्य के पड़ोसी हैं। साल 2005 में आदित्य और प्रतीक के बीच पार्किंग को लेकर झगड़ा हुअ, जिसमें आदित्य ने प्रतीक से मारपीट की, इस मारपीट में प्रतीक को गंभीर चोट आई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले एक साल की सजा सुनाई गई 
अंधेरी के मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट ने नवंबर 2016 में आदित्य पंचोली को  मारपीट मामले में दोषी पाया था और एक साल के कारावास यानी जेल की सजा सुनाई थी। आदित्य पंचोली ने इस मामले में सजा के खिलाफ अपील की थी। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश डीजी ढोबले ने गुरुवार को मजिस्ट्रेट के आदेश के खिलाफ पंचोली की अपील को आंशिक रूप से स्वीकार कर लिया और कहा कि उन्हें जेल की सजा काटने की जरूरत नहीं है। 

आदित्य पंचोली पहले भी कई विवादों में फंस चुके हैं। कंगना रनौत ने भी कुछ साल पहले उन पर परेशान करने, घर में कैद करने और मारपीट करने जैसे आरोप लगाए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed