{"_id":"6c4cc8ec-e865-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"court-summons-to-mallika-sherawat-for-dirty-dance","type":"story","status":"publish","title_hn":"मल्लिका ने किया अश्लील डांस, हो सकती है जेल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मल्लिका ने किया अश्लील डांस, हो सकती है जेल
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 09 Jul 2013 03:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने बयानों से चर्चाओं में रहने वाली मल्लिका शेरावत इस बार अपनी बात नहीं बल्कि अपने डांस की वजह से चर्चाओं में हैं। मल्लिका शेरावत के डांस को अश्लील बताते हुए उनके खिलाफ एक जमानती वारंट जारी किया गया है।
विज्ञापन
वडोदरा की एक स्थानीय अदलात ने अश्लील डांस के मामले में मल्लिका शेरावत के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है। 31 दिसंबर 2006 को नए साल की पूर्व संध्या पर मल्लिका ने मुंबई के एक होटल में डांस किया था। इसे अश्लील करार देते हुए वडोदरा बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र तिवारी ने मल्लिका के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
इस मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने मल्लिका को पेश होने के लिए कई बार समन भेजा गया, लेकिन वह नहीं पहुंचीं। इसके बाद उनके खिलाफ वॉरंट जारी किया गया है। कोर्ट ने मल्लिका को 19 अगस्त तक अदालत में पेश होने को कहा है।
विज्ञापन
नरेंद्र तिवारी का कहना है कि मल्लिका के डांस के समय वह निजी तौर पर वहां नहीं थे, लेकिन टीवी चैनलों पर जब मैंने इसे देखा तो मुझे अश्लील लगा। तिवारी ने इसके खिलाफ स्थानीय अदालत में शिकायत दर्ज कराई थी।
कोर्ट ने पुलिस को मामले की जांच का निर्देश दिया था, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दी कि मल्लिका के खिलाफ कोई केस नहीं बनता है। इसके बाद नरेंद्र तिवारी ने सेशन कोर्ट में शिकायत की।
मल्लिका शेरावत ने समन के खिलाफ गुजरात हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी, लेकिन वह खारिज हो गई थी और उन्हें निचली अदालत जाने का निर्देश दिया गया था।