फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   court restrains yeh jawani hai deewani film makers from its release on tv channels

रूह अफजा के साथ नहीं चलेगी ‘ये जवानी है दिवानी’

Tue, 11 Jun 2013 12:09 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Tue, 11 Jun 2013 12:09 PM IST
विज्ञापन
court restrains yeh jawani hai deewani film makers from its release on tv channels

फिल्मी पर्दे पर सभी रिकॉर्ड तोड़ रही फिल्म ‘ये जवानी है दिवानी’ एक डायलॉग के कारण विवादों में आ गई है।

विज्ञापन


हाईकोर्ट ने रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण अभिनीत ‘ये जवानी है दिवानी’ फिल्म में शीतल पेय रूह अफजा को खराब बताने को आपत्तिजनक डायलॉग की श्रेणी में माना है।

हाईकोर्ट ने उक्त डायलॉग के साथ फिल्म को वीडियो के रूप में और टीवी चैनल पर दिखाने पर रोक लगा दी है। साथ ही फिल्म के निर्माता-निर्देशक करण जौहर को नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया गया है।
विज्ञापन


न्यायमूर्ति मनमोहन की कोर्ट ने फैसले में कहा कि रूह अफजा को बुरा कहना आपत्तिजनक है। फिलहाल उन्होंने फिल्म के निर्माता-निर्देशक को कुछ राहत प्रदान करते हुए सिनेमा हाल में जारी फिल्म को दिखाने पर रोक लगाने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अदालत ने कहा कि उक्त आपत्तिजनक डायलॉग के साथ फिल्म के वीडियो प्रिंट जारी नहीं किए जाएंगे। इतना ही नहीं, ऐसे में फिल्म टीवी चैनल पर भी नहीं दिखाई जाएगी। अदालत ने कहा यदि उक्त डायलॉग हटा दिए जाते हैं, तो उसे जारी किया जा सकता है।


अदालत ने शीतल पेय कंपनी हमदर्द नेशनल फाउंडेशन की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया। अदालत ने फिल्म के निर्माता-निर्देशक को अपना जवाब 15 जुलाई तक दाखिल करने का निर्देश दिया है।

याची ने अदालत को बताया कि उनकी कंपनी 100 वर्ष से भी ज्यादा से उक्त शीतल पेय बना रही है और भारत ही नहीं विदेशों में भी यह लोकप्रिय है।

फिल्म में उनके ब्रांड को खराब बताया गया है, जिससे उन्हें काफी आघात लगा है। ऐसे में फिल्म के प्रसारण पर रोक लगाई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed