फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Court denies Singer composer Rahul Jain pre-arrest bail in costume stylist rape case

Rahul Jain: मशहूर सिंगर राहुल जैन की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, कॉस्ट्यूम स्टाइलिस्ट ने लगाया था रेप का आरोप

Fri, 09 Sep 2022 04:40 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Fri, 09 Sep 2022 04:40 PM IST
सार

सिंगर-कंपोजर राहुल जैन की बलात्कार मामले में मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। कॉस्ट्यूम स्टाइलिस्ट ने सिंगर के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। अब अदालत ने सिंगर की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। 

विज्ञापन
Court denies Singer composer Rahul Jain pre-arrest bail in costume stylist rape case
राहुल जैन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर-कंपोजर राहुल जैन की बलात्कार मामले में अग्रिम जमानत याचिका को अदालत ने खारिज कर दिया है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (उपनगरीय डिंडोशी अदालत) ए जेड खान ने ये कहते हुए मंगलवार को सिंगर की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज किया कि अपराध गंभीर था और विस्तृत पूछताछ की आवश्यकता थी। विस्तृत आदेश शुक्रवार को उपलब्ध कराया गया है।

विज्ञापन

2020 का है मामला
ओशिवारा पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार 30 वर्षीय महिला कॉस्ट्यूम स्टाइलिस्ट से राहुल जैन ने इंस्टाग्राम पर संपर्क किया और उनके काम की तारीफ की। फिर राहुल जैन ने महिला को अक्टूबर, 2020 में अंधेरी में अपने घर पर आमंत्रित किया और आश्वासन दिया कि वह महिला को अपना पर्सनल कॉस्ट्यूम स्टाइलिस्ट नियुक्त करेंगे। जब महिला वहां पहुंची तो राहुल जैन ने कथित तौर पर शराब के नशे में उसके साथ बलात्कार किया। महिला को सिंगर अपना सामान दिखाने के बहाने से अपने बेडरूम में ले गया और बलात्कार किया। पुलिस के मुताबिक महिला फ्रीलांस कॉस्ट्यूम स्टाइलिस्ट के रूप में काम करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अदालत ने कही ये बात
रिकॉर्ड पर रखे गए दस्तावेजों के अवलोकन के बाद, अदालत ने कहा कि आरोपी और शिकायतकर्ता दोनों फिल्म उद्योग में काम कर रहे थे, लेकिन सिंगर ने फायदा उठाया और शिकायतकर्ता को अपने घर पर बुलाकर अपराध किया। न्यायाधीश ने कहा कि अपराध गंभीर था और इसके लिए आरोपी से हिरासत में पूछताछ होनी आवश्यक थी। अन्यथा जांच अधिकारी का आरोपी से पूछताछ करने का अधिकार छीन लिया जाएगा और यह प्रोसिक्यूश के मामले को प्रभावित करेगा।

विज्ञापन

पहले भी लग चुका है आरोप
शिकायतकर्ता के वकील अली काशिफ खान ने कहा कि राहुल जैन के खिलाफ यह दूसरा ऐसा मामला है। इससे पहले सिंगर पर बलात्कार, जबरन गर्भपात कराने, बच्चे को न अपनाने और धोखाधड़ी का आरोप लग चुका है। बता दें कि राहुल जैन ने खुद पर लगे आरोपों को लेकर कहा था कि वह इस महिला को नहीं जानते हैं। उन्होंने कहा कि पहले भी मुझ पर एक महिला ने ऐसे आरोप लगाए थे और मुझे न्याय मिला। यह महिला उससे जुड़ी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed