{"_id":"5e80a38a8ebc3e773e231c47","slug":"coronavirus-outbreak-producer-murad-khaitan-donate-25-lakh-prime-minister-and-maharashtra-relief-fund","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भूषण कुमार के बाद मदद को आगे आया यह फिल्म निर्माता, कोरोना वायरस संकट से उबरने के लिए दी इतनी धनराशि","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
भूषण कुमार के बाद मदद को आगे आया यह फिल्म निर्माता, कोरोना वायरस संकट से उबरने के लिए दी इतनी धनराशि
Sun, 29 Mar 2020 07:04 PM IST
anand anand
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: anand anand
Updated Sun, 29 Mar 2020 07:04 PM IST
सार
- कबीर सिंह, नोटबुक और द शौकीन्स जैसी फिल्मों का निर्माण कर चुके मुराद खेतान ने 50 लाख रुपये का दान दिया है
- मुराद खेतान ने अपनी इस सहायता की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की है
विज्ञापन
Murad Khaitan
- फोटो : amar ujala mumbai
विस्तार
देश में उपजी आपातकाल जैसी परिस्थिति से निपटने के लिए फिल्मकार खुलकर सामने आ रहे हैं। हाल में टी सीरीज के मालिक भूषण कुमार ने इस विपदा से निपटने के लिए भारत सरकार और महाराष्ट्र सरकार को 12 करोड़ रुपये की मदद मुहैया कराई है। अब, कबीर सिंह, नोटबुक और द शौकीन्स जैसी फिल्मों का निर्माण कर चुके मुराद खेतान ने 50 लाख रुपये का दान दिया है। मुराद ने 25-25 लाख रुपये की भागीदारी प्रधानमंत्री और महाराष्ट्र राहत कोष में की है।
मुराद खेतान ने अपनी इस सहायता की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की है। पहला ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा, 'कोविड 19 से लड़ाई में मैं महाराष्ट्र मुख्यमंत्री राहत कोष में 25 लाख रुपये की सहायता करने की प्रतिज्ञा करता हूं।' वहीं दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'मैं प्रधानमंत्री देखभाल कोष में 25 लाख रुपये की सहायता देने का वचन देता हूं। हमारे देश की भलाई के लिए हम सभी की प्रार्थना और विचार हमेशा साथ हैं।'
विज्ञापन
मुराद खेतान ने अपनी इस सहायता की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की है। पहला ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा, 'कोविड 19 से लड़ाई में मैं महाराष्ट्र मुख्यमंत्री राहत कोष में 25 लाख रुपये की सहायता करने की प्रतिज्ञा करता हूं।' वहीं दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'मैं प्रधानमंत्री देखभाल कोष में 25 लाख रुपये की सहायता देने का वचन देता हूं। हमारे देश की भलाई के लिए हम सभी की प्रार्थना और विचार हमेशा साथ हैं।'
विज्ञापन
I pledge to contribute 25 lakhs to PM Cares funds, our earnest prayers and thoughts are always for our country’s well being @PMOIndia . Hum hoge kamayab . #PM-CARES fund . @narendramodi https://t.co/0G67z1B7cP
विज्ञापन विज्ञापन— Murad Khetani (@MuradKhetani) March 28, 2020
Murad Khaitan
- फोटो : amar ujala mumbai
I pledge to contribute 25 lakhs to the Maharashtra Cm’s relief fund . In the fight against covid19 @OfficeofUT @CMOMaharashtra @AUThackeray 🙏
— Murad Khetani (@MuradKhetani) March 28, 2020
गौरतलब है कि कोविड 19 से लड़ाई में जहां अक्षय कुमार ने 25 करोड़ रुपये तो वहीं भूषण कुमार ने 12 करोड़ रुपये की सहायता की है। इसके साथ ही वरुण धवन से लेकर प्रभास समेत तमाम कलाकार लगातार मदद के लिए कदम आगे बढ़ा रहे हैं। सरकार की सहायता के साथ ही निजी स्तर पर भी बहुत से कलाकार अपने आस पास के जरुरतमंद लोगों की मदद कर रहे हैं। उन्होंने अपनी टीम के ज्यादातर लोगों को बिना पैसे काटे छुट्टी पर भी भेज दिया है ताकि इस स्थिति में वे घर में ही रहकर सुरक्षित रह सकें।
पढ़ें: पीएम मोदी ने लॉकडाउन करने पर देश की जनता से मांगी माफी, अभिनेत्री बोलीं- 'यह दुखद होगा अगर...'