फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   copyright case filed against Batti Gul Meter Chalu director Shree Narayan Singh

बजट की दिक्कत के बाद अब 'बत्ती गुल मीटर चालू' के निर्देशक के खिलाफ FIR

Mon, 21 May 2018 07:52 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 21 May 2018 07:52 AM IST
विज्ञापन
copyright case filed against Batti Gul Meter Chalu director Shree Narayan Singh
शाहिद कपूर, श्रद्धा कपूर और यामी गौतम की अपकमिंग फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' के साथ विवाद खत्म होने के नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में फिल्म को बजट की दिक्कतों से गुजरना पड़ा था। अब फिल्म के डायरेक्टर श्री नारायण सिंह के खिलाफ कॉपी राइट का केस दर्ज होने की खबरें आ रही हैं। 
विज्ञापन


मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार फिल्म 'रुस्तम' के लेखक विपुल रावल ने 'बत्ती गुल मीटर चालू' के निर्देशक श्री नारायण सिंह और लेखक सिद्धार्थ और गरिमा रावल के खिलाफ 'फिल्म राइटर्स एसोसिएशनन' में कॉपी राइट का केस दर्ज करवाया है। विपुल रावल का आरोप है कि श्री नारायण सिंह की फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' की कहानी उनके द्वारा साल 2009 में लिखे गए नाटक 'रोशनी' की कहानी से मिलती-जुलती है। 
विज्ञापन


विपुल ने आगे कहा कि श्री नारायण सिंह ने 'बत्ती गुल मीटर चालू' की कहानी में थोड़े बहुत बदलाव किए। इस बात को लेकर विपुल ने श्री नारायण सिंह और प्रोड्यूसर कंपनी KriArj Entertainment से बात भी की। कंपनी और विपुल के बीच इस बात को लेकर एग्रीमेंट भी हुआ था कि वह स्टोरी के लिए उनको क्रेडिट देंगे, लेकिन हाल ही में विपुल को पता चला है कि 'बत्ती गुल मीटर चालू' की कहानी के लिए उन्हें क्रेडिट नहीं दिया गया है। जिसके बाद उन्होंने फिल्म की पूरी टीम के खिलाफ कॉपी राइट का केस दर्ज करवा दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दें कि फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' की शूटिंग इन दिनों उत्तराखंड में चल रही है। यह फिल्म बिजली विभाग में होने वाले भ्रष्टाचार को उजागर करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed