जब सन्न कर गए बॉलीवुड हस्तियों के ये सनसनीखेज बयान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के सितारों पर सभी की निगाहें टिकी रहती हैं वह क्या कर रहे है और क्या बोल रहे हैं सभी जानना चाहते हैं। लेकिन बॉलीवुड की कुछ हस्तियों ने ऐसे बयान देकर सभी को हैरत में डाल दिया जिनकी उम्मीद शायद कोई नहीं कर सकता।
ये बयान बेहद ही सनसनीखेज थे। आप भी जानिए कब किसने और क्यों दिए ऐसे बयान?
जब सलमान ने फैलाई सनसनी
सलमान खान ने कॉफी विद करण के पहली ही ऐपीसोड में आकर ऐसी सनसनी फैलाई की लोग दंग रह गए। सलमान ने ऐसे-ऐसे सनसनीखेज बयान दिए जिसके बारे में लोग अंदाजा भी नहीं लगा सकते थे।
सलमान खान ने ये कहा कि वह अभी तक वर्जन है यानि कि उन्होंने किसी महिला के साथ जिस्मानी संबध नहीं बनाए कहना लोगों के लिए सबसे अधिक आश्चर्य वाला बयान था।
बलात्कार पर पूनम पांडे का विवादास्पद बयान
सनसनी गर्ल पूनम पांडे ने समाज में फैल रहीं विकृतियों के लिए उनके आचरण को काफी हद तक जिम्मेदार ठहराने की वजह से समाज से इतनी नाराज हो गई कि यह बोल दिया कि मुझ पर क्यों आरोप लगाते हो बलात्कार मेरी वजह से तो नहीं होते।
करीना से ऐसे बयान की उम्मीद नहीं थी
कपूर खानदान के लाड़ले करीना कपूर और रणबीर कपूर ने भी बेहद चौंकाऊ बयान देकर लोगों के होश उड़ा दिए। कॉफी विद करण में आकर इन दोनों ने ऐसी ऐसी बातें कही कि सब अचरज में पड़ गए।
करीना कपूर ने तो कैटरीना कैफ को अपनी भाभी भी बता दिया यही नहीं लेस्बियन संबध किससे बनाना पसंद करेंगी उन्होंने फटाक से कैटरीना कैफ का नाम ले लिया। वहीं रणबीर कपूर ने बताया कितनी कम उम्र पर उन्होंने अपनी वर्जनिटी तोड़ी।
इमरान ने बताया ऐश्वर्या को प्लास्टिक गर्ल
अपने मामा महेश भट्ट के साथ कॉफी विद करण में आए इमरान हाशमी और महेश भट्ट ने ऐश्वर्या रॉय बच्चन की एक्टिंग पर विवादास्पद बयान दिया।
इन दोनों ने ऐश्वर्या को एक प्लास्टिक गर्ल बता कर उनकी अदाकारी को पूरी तरह से नकार दिया। यही नहीं इन्होंने काजोल की अदाकारी को ओवरएक्टिंग से लबरेज बताया।
पूर्व बॉयफ्रेंड पर वीना मलिक का अचरज भरा बयान
रियलिटी शो बिग बॉस के जरिए बॉलीवुड में कदम रखने वाली पाकिस्तानी अभिनेत्री वीना मलिक ने सनसनीखेज बयान देकर खुद को विवादों में ला खड़ा किया। उन्होंने अपने पूर्व प्रेमी अस्मित पटेल के बारे में ऐसा बयान दिया कि उसे सुनकर सब हैरान हो गए। मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में वीना ने कह दिया कि बिग बॉस सीजन 4 के दौरान अस्मित उनकी पैंटी (अंडर गारमेंट) धोता था।