फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Comedy Actor Pandu Passes Away Due To Covid-19 Complications

दुखद: तमिल कॉमेडियन पांडु का कोरोना से निधन, पत्नी भी आईसीयू में भर्ती

Thu, 06 May 2021 10:41 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Thu, 06 May 2021 10:41 AM IST
सार

एक्टर पांडु का कोरोना से निधन
पत्नी भी कोरोना संक्रमित
कॉमेडी रोल के लिए मशहूर थे अभिनेता पांडु

 

विज्ञापन
Comedy Actor Pandu Passes Away Due To Covid-19 Complications
एक्टर पांडु

विस्तार

तमिल के कॉमेडी एक्टर पांडु ने 74 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। पांडु कोरोना संक्रमित थे और आज सुबह उनका निधन हो गया। पांडु और उनकी पत्नी कुमुधा की रिपोर्ट कुछ दिनों पहले ही कोरोना पॉजिटिव आई थी।

विज्ञापन


इसके बाद से दोनों का चेन्नई के प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा था। उनकी पत्नी अभी भी आईसीयू में भर्ती है। अभिनेता की मौत की खबर सुनकर फिल्म इंडस्ट्री और फैंस के बीच शोक की लहर है। सभी सोशल मीडिया के जरिए अपना दुख जाहिर कर दिवंगत अभिनेता को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।
विज्ञापन

 

Comedy Actor Pandu Passes Away Due To Covid-19 Complications
एक्टर पांडु

पांडु के बेटे पिंटू ने पीटीआई-भाषा को बताया, 'वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गये थे और उन्हें बुधवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी नाड़ी की गति अचानक कम हो गयी और बृहस्पतिवार को सुबह उनका निधन हो गया।' पांडु के परिवार में उनकी पत्नी और तीन बेटे हैं। उनकी पत्नी का भी अस्पताल में कोविड-19 का उपचार चल रहा है।

पांडु ने अजित कुमार स्टारर फिल्म 'कढ़ल कोटाई' में कैमियो रोल किया था। इस फिल्म में उनके अभिनय को दर्शकों ने खूब सराहा था। इसके बाद उन्होंने विजय स्टारर फिल्म 'घिल्ली' में पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभाई थी। पांडु ने एक से बढ़कर एक फिल्में दी। अभिनेता ने कई फिल्मों में कॉमेडी रोल भी किए। दर्शकों को उनकी कॉमिक टाइमिंग काफी पसंद थी। 

Comedy Actor Pandu Passes Away Due To Covid-19 Complications
एक्टर पांडु

करीब चार दशक के अपने कॅरियर में पांडु ने 500 से अधिक फिल्मों में हास्य किरदार निभाया है। उन्होंने मुख्यत: तमिल फिल्मों में काम किया है। 1980 के दशक के अंत में दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक ‘पट्टू पीतांबरम’ से उन्हें खूब लोकप्रियता मिली थी। उनकी पहली फिल्म 1980 के दशक के शुरू में आयी ‘कराई एल्लम शेनबागपू’ थी।

द्रमुक और अन्नाद्रमुक ने पांडु के निधन पर शोक जताया है। द्रमुक प्रमुख एम के स्टालिन ने एक बयान में कहा कि पांडु एक उत्कृष्ट हास्य कलाकार के अलावा एक ऐसे कलाकार थे जिन्हें इस विषय में महारत हासिल थी और उन्होंने हास्य की विधा में एक विशेष शैली इजाद की थी। पांडु का निधन फिल्म उद्योग के साथ चित्रकारी एवं पेंटिंग की दुनिया के लिए भारी क्षति है। अन्नाद्रमुक के शीर्ष नेताओं ओ पनीरसेल्वम और के पलानीस्वामी ने पांडु की अभिनय शैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि पार्टी के संस्थापक एवं दिवंगत मुख्यमंत्री एम जी रामचंद्रन उनसे परिचित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed