{"_id":"6926d072d697d64bfd0b65e8","slug":"comedian-kapil-sharma-on-dharmendra-death-says-it-felt-like-i-lost-my-father-once-again-2025-11-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"धर्मेंद्र के निधन पर कॉमेडियन कपिल शर्मा हुए भावुक, बोले- 'ऐसा लगा जैसे मैंने एक बार फिर अपने पिता को खो दिया'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
धर्मेंद्र के निधन पर कॉमेडियन कपिल शर्मा हुए भावुक, बोले- 'ऐसा लगा जैसे मैंने एक बार फिर अपने पिता को खो दिया'
Wed, 26 Nov 2025 03:42 PM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Wed, 26 Nov 2025 03:42 PM IST
सार
Kapil Sharma On Dharmendra Death: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 24 नवंबर को लंबी बीमारी के बाद 89 साल की उम्र में निधन हो गया। इस दुख भरी खबर से पूरा बॉलीवुड सदमे में है। इसी बीच कॉमेडियन कपिल शर्मा ने धर्मेंद्र के निधन को लेकर शोक जताया है।
विज्ञापन
धर्मेंद्र और कपिल शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र का सोमवार को 89 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके जाने से पूरी फिल्म इंडस्ट्री शोक में है। हाल ही में एक्टर-कॉमेडियन कपिल शर्मा ने बताया कि उनका ही-मैन के साथ बहुत करीबी रिश्ता था।
विज्ञापन
पिता समान थे धर्मेंद्र
कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा ने हाल ही में बताया कि धर्मेंद्र उनके लिए पिता जैसे थे। उन्होंने बताया कि 22 साल की उम्र में उनके अपने पिता का देहांत हो गया था और उस वक्त उन्हें पापा के साथ ज्यादा वक्त बिताने का मौका नहीं मिला। धर्मेंद्र के जाने से उन्हें फिर वही दर्द महसूस हुआ। उनके निधन पर कपिल को ऐसा लगा जैसे उन्होंने अपने पिता जैसे इंसान को खो दिया हो।

कपिल को अपना बेटा मानते थे धर्मेंद्र
कपिल ने कहा, 'धरम पाजी जैसा दिल वाला इंसान दोबारा नहीं मिलेगा। वो राजा की तरह जीते थे। उनके जाने से ऐसा लग रहा है मानो परिवार का कोई अपना चला गया हो।' कपिल ने ये भी याद किया कि जब उन्होंने 2016 में अपना शो 'द कपिल शर्मा शो' शुरू किया था, तब कोई बड़ा सितारा आने को तैयार नहीं था। कपिल ने धर्मेंद्र को फोन किया तो उन्होंने बिना एक भी सवाल पूछे हां कर दी। अपनी व्यस्तता के बावजूद उन्होंने अपनी टीम से कहा, 'ये मेरा बेटा है, इसके लिए डेट निकालो, चाहे कुछ भी हो जाए।' धर्मेंद्र, कपिल के शो के सबसे पहले गेस्ट बने थे।

#WATCH | Mumbai | On the demise of veteran actor Dharmendra, Comedian and actor Kapil Sharma says, "Everyone is feeling like they've lost a family member after Dharamji passed. Because when I lost my father, I was 22. When it was my age to learn from my father, he passed away. I… pic.twitter.com/mgqdDJaCMv
— ANI (@ANI) November 26, 2025
कपिल का वर्कफ्रंट
कपिल शर्मा जल्द ही फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' में नजर आएंगे। यह फिल्म 12 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की रिलीज से पहले इसका ट्रेलर रिलीज किया गया, जो कॉमेडी और कन्फ्यूजन से भरपूर दिखा। लोगों को ये ट्रेलर काफी पसंद आया है।
यह भी पढ़ें: रूमर्ड बॉयफ्रेंड हर्ष मेहता के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं मलाइका अरोड़ा, वायरल वीडियो से सच आया सामने..