फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Code name tiranga trailer out Parineeti Chopra and hardy sandhu in spy thriller fans loved action scenes

Code Name Tiranga: रिलीज हुआ 'कोड नेम तिरंगा' का ट्रेलर, दमदार एक्शन से परिणीति ने मचाया धमाल

Wed, 28 Sep 2022 01:20 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Wed, 28 Sep 2022 01:20 PM IST
सार

परिणीति चोपड़ा और हार्डी संधू की अपमकिंग फिल्म 'कोड नेम तिरंगा' का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा एक्शन करती हुई नजर आएंगी। 

विज्ञापन
Code name tiranga trailer out Parineeti Chopra and hardy sandhu in spy thriller fans loved action scenes
कोड नेम तिरंगा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

परिणीति चोपड़ा और हार्डी संधू की फिल्म 'कोड नेम तिरंगा' इन दिनों चर्चाओं में है, जो एक एक्शन बेस्ड फिल्म होगी। बीते दिन हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में परिणीति ने अपनी इस फिल्म को लेकर कई बड़े खुलासे किए थे, जिसमें फिल्म की शूटिंग लोकेशन तक शामिल थी। वहीं, अब इस फिल्म का धांसू ट्रेलर भी सामने आ गया है, जो काफी शानदार है। इस फिल्म में परिणीति स्पाई की भूमिका में होंगी और अभिनेत्री जबरदस्त एक्शन भी करती नजर आएंगी, जिसकी झलक ट्रेलर में दिखाई गई है।

विज्ञापन

'कोड नेम तिरंगा' का ट्रेलर दो मिनट 55 सेकंड का है, जिसकी शुरुआत ही एक बड़े धमाके के साथ होती है। ट्रेलर के पहले सीन में ही बहुत सारा एक्शन दिखाया गया है और यह बवाल शरद केलकर मचा रहे हैं। वहीं, परिणीति, उर्फ अल्फा वन 'द बेस्ट मैन', देश के लिए एक निडर मिशन पर है। इस ट्रेलर में वह विभिन्न स्टाइल वाले एक्शन सीन्स में नजर आ रही हैं। आमने-सामने की इस लड़ाई में परिणीति चोपड़ा अपने दुश्मनों पर भारी पड़ती नजर आई हैं। वह ऊंची-ऊंची इमारतों के बीच आतंकियों को गोलियों से भुनती हुई दिख रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि इस फिल्म की शूटिंग लॉकडाउन के दिनों में तुर्की में हुई थी और इस बात का खुलासा परिणीति ने किया था। बीते दिन हुए फिल्म के स्पेशल ट्रेलर प्रिव्यू के दौरान परिणीति ने बताया था कि डर के माहौल में हमने शूटिंग पूरी की थी। अगले दिन शूटिंग कहां और कैसे होगी? इस बारे में किसी को नहीं पता था। उस वक्त यूनिट के कुछ लोगों को कोविड भी हो गया था। दूसरी तरफ मुंबई से मेरे पास कॉल पर कॉल आ रहे थे। मेरे दोस्त परेशान थे कि पूरी दुनिया में लॉकडाउन लगा है और तुम वहां शूटिंग कर रही हो।

विज्ञापन

अपने किरदार के बारे में बताते हुए परिणीति ने कहा था कि हिंदी सिनेमा में महिला रॉ एजेंट पर बहुत कम फिल्में बनी हैं। मैं अपने इस किरदार के लिए बहुत उत्साहित थी क्योंकि बॉलीवुड में मेरी छवि एक बबली गर्ल की है और इस फिल्म से मेरी छवि सच में बदल जाएगी। बता दें कि इस फिल्म में हार्डी संधू डॉक्टर मिर्जा अली के किरदार में नजर आएंगे और यह फिल्म 14 अक्तूबर को रिलीज हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed