फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   chunky panday on ahaan aneet padda saiyaara film ask paparazzi kitni baar dekhi at airport

Viral Video: चंकी पांडे ने पैपराजी से पूछा 'सैयारा' को लेकर सवाल, देखिए क्या मिला जवाब

Tue, 29 Jul 2025 03:17 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 29 Jul 2025 03:17 PM IST
सार

Saiyaara: बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडे, अहान पांडे के चाचा हैं। स्टारकिड के पिता चिक्की पांडे, चंकी के छोटे भाई हैं। आज जब चंकी मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचे तो उन्होंने पैपराजी से 'सैयारा' को लेकर एक खास सवाल पूछा।

विज्ञापन
chunky panday on ahaan aneet padda saiyaara film ask paparazzi kitni baar dekhi at airport
चंकी पांडे और सैयारा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मोहित सूरी निर्देशित फिल्म 'सैयारा' दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है। वहीं आज चंकी को मुंबई हवाई अड्डे पर देखा गया। इस दौरान चंकी रंगीन शर्ट, सफेद पैंट और काली टोपी में नजर आए। उन्होंने अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म 'सैयारा' को लेकर पैपराजी से मजेदार बातचीत की।
विज्ञापन

चंकी और पैपराजी की मस्ती
इंस्टाग्राम पर इस वायरल वीडियो में चंकी पैपराजी से पूछते हैं- "सैय्यारा देखी? कितनी बार देखी?" पैपराजी ने जवाब दिया, "दो बार देखी।" इस पर चंकी ने हंसते हुए कहा, "गर्लफ्रेंड के साथ नहीं देखी? देखने जाओ!" इस मजेदार बातचीत ने सभी का ध्यान खींचा।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)



 
विज्ञापन
विज्ञापन

यूजर्स के कमेंट्स
वीडियो के कमेंट सेक्शन में फैंस ने चंकी की तारीफ की। एक यूजर ने लिखा, 'चंकी सर हॉट हैं, आकर्षक और हमेशा मुस्कुराते रहते हैं', एक और यूजर ने लिखा, 'अकेला नहीं जा पाता सर सैयारा तो देखना चाहता हूं मगर दोस्तों के चारों तरफ GF के साथ दोस्त हैं', एक यूजर ने लिखा, 'सच में कितने अच्छे इंसान हैं कितने प्यार से बात कोई अहंकार नहीं है', एक यूजर ने तो चंकी का प्रसिद्ध डायलॉग लिखा, 'मामा मिया आई एम जोकिंग।'
विज्ञापन

चंकी का वर्कफ्रंट
हाल ही में चंकी पांडे, साजिद नाडियाडवाला की फिल्म 'हाउसफुल 5' में नजर आए। यह एक मल्टी स्टारर कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म में चंकी के अलावा अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, संजय दत्त, फरदीन खान, श्रेयस तलपदे, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, डिनो मोरिया, जैकलीन फर्नांडीज, नरगिस फाखरी, चित्रांगदा सिंह, सोनम बाजवा, सौंदर्या शर्मा, और जॉनी लीवर जैसे कलाकारों नजर आए। यह फिल्म 6 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। चंकी जल्द ही कॉमेडी फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' में नजर आएंगे, जो 1 अगस्त को रिलीज होगी। इसमें अजय देवगन, रवि किशन, मृणाल ठाकुर, विंदू दारा सिंह और दीपक डोबरियाल जैसे सितारे भी हैं।

यह भी पढ़ें: Sanjay Dutt: शिल्पा शेट्टी ने संजय को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, शेयर कीं तस्वीरें, एक्टर को बताया रॉकस्टार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed