फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Anupam Kher directorial film Tanvi The Great To Premiere in Cannes 2025

Cannes 2025: कान में दिखाई जाएगी अनुपम खेर की फिल्म, जारी हो चुका पहला टीजर

Mon, 14 Apr 2025 06:36 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Mon, 14 Apr 2025 06:36 PM IST
सार

Tanvi The Great in Cannes: अनुपम खेर द्वारा निर्देशित फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' कान में दिखाई जाएगी। इस फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है। फिल्म को लेकर अनुपम खेर ने कई बातें कही हैं।

विज्ञापन
Anupam Kher directorial film Tanvi The Great To Premiere in Cannes 2025
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम @anupampkher

विस्तार

अभिनेता अनुपम खेर के निर्देशन में बनी फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' कान फिल्म महोत्सव में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर धूम मचाने के लिए तैयार है। यह फिल्म कान में मार्चे डू फिल्म सेगमेंट में प्रदर्शित की जाएगी। फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में फिल्म के कलाकार और क्रू मौजूद रहेंगे। अनुपम खेर इस कार्यक्रम में खुद फिल्म के बारे में बताएंगे। कार्यक्रम में फिल्म उद्योग से कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by anupamkherstudio (@anupamkherstudio)


दिल से बनाई गई है फिल्म
अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर कान प्रीमियर के बारे में बताया। कान के बाद ये फिल्म लंदन, न्यूयॉर्क और लॉस एंजिल्स जैसे प्रमुख शहरों में दिखाई जाएगी। अनुपम खेर ने फिल्म के बारे में कहा है कि 'मैं हमेशा सार्वभौमिक विषय पर फिल्म बनाना चाहता था, जो सीमाओं से परे हो और हर जगह दिलों से जुड़ती हो। 'तन्वी द ग्रेट' एक मकसद से जन्मी कहानी है।' अनुपम खेर ने कहा 'यह दिल से बनाई गई फिल्म है और मेरा मानना है कि यह अमेरिका के दर्शकों को उतनी ही गहराई से प्रभावित करेगी जितनी  अहमदाबाद के दर्शकों को।'
Pics: हुमा कुरैशी से लेकर कुब्रा सैत तक मुंबई पार्टी में पहुंचे सितारे, अलग-अलग ड्रेस में दिखाए हुस्न के जलवे
 

Anupam Kher directorial film Tanvi The Great To Premiere in Cannes 2025
अनुपम खेर निर्देशित फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' का फर्स्ट लुक जारी - फोटो : इंस्टाग्राम@anupampkher
अनुपम खेर ने संगीतकार को दिया श्रेय
अनुपम खेर ने ऑस्कर विजेता संगीतकार एमएम कीरावनी के योगदान की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, 'ऑस्कर विजेता एम.एम. कीरवानी की तरफ से अपनी संगीत प्रतिभा से इस कहानी को जीवंत करना सच्चा आशीर्वाद है। उनकी कलात्मकता ने 'तन्वी द ग्रेट' को उससे ऊपर उठाया है, जिसकी मैंने केवल कल्पना की थी।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)


फिल्म के टीजर ने बटोरी सुर्खियां
हाल ही में फिल्म का पहला टीजर रिलीज हुआ है, जिसने प्रीमियर से पहले ही चर्चा बटोरी है। अनुपम खेर की तरफ से निर्देशित फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' को राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) के सहयोग से बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed