फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Chitrangada to do an item number in akshay kumar's film

चित्रांगदा सिंह को क्यों प्रमोट कर रहे हैं अक्षय

Tue, 22 Jul 2014 07:57 AM IST
Updated Tue, 22 Jul 2014 07:57 AM IST
विज्ञापन
Chitrangada to do an item number in akshay kumar's film

कहा जा रहा है कि अक्षय ने अपनी आगामी फिल्म 'गब्बर' के आइटम नंबर के लिए चित्रांगदा सिंह के नाम की सिफारिश की थी।दरअसल अक्षय की आगामी फिल्म 'गब्बर' जिसमें वह श्रुति हासन के साथ नजर आने वाले हैं, उसमें चित्रांगदा सिंह एक आइटम नंबर कर रही है।

विज्ञापन

तो चित्रांगदा होंगी इस गाने में

Chitrangada to do an item number in akshay kumar's film
जिसके बारे में निर्माताओं ने तो चुप्पी साध रखी है, लेकिन सूत्रों की माने तो फिल्म के आइटम नंबर के लिए चित्रांगदा सिंह के नाम की सिफारिश अक्षय ने ही की थी।

सूत्रों का कहना है कि निर्माता फिल्म में एक आइटम नंबर के लिए किसी जाने-पहचाने चेहरे की तलाश में थे। जिसके बाद अक्षय ने उन्हें चित्रांगदा का नाम सुझाया। इस गाने को यो यो हनी सिंह द्वारा रिकॉर्ड किया गया है और दो हफ्ते पहले इसकी शूटिंग हो चुकी है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

जोकर में कर चुकी हैं आइटम सॉन्ग

Chitrangada to do an item number in akshay kumar's film

चित्रांगदा सिंह इस से पहले भी अक्षय की फिल्म 'जोकर' (2012) में आइटम नंबर कर चुकी हैं। वैसे चित्रांगदा का कहना है कि उन्हें इस तरह के आइटम नंबर करने में कोई हिचक नहीं है। वैसे आइटम नंबर के अलावा वह अक्षय के साथ 2011 में आई फिल्म 'देसी बॉयज़' में भी नजर आई थी।

कृष द्वारा निर्देशित और संजय लीला भंसाली के निर्माण में बनने वाली फिल्म गब्बर एआर मुरुगदॉस की 2002 में आई तमिल फिल्म 'रमणा' का हिंदी रीमेक है। इस बारे में अक्षय और चित्रांगदा सिंह से बात नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed