फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Childrens Day 2024: Anushka Sharma treating her kids Son Akaay Daughter Vamika to a healthy serving of noodles

Children's Day 2024: बाल दिवस पर अनुष्का ने दिल के टुकड़ों को दी स्पेशल ट्रीट, वामिका-अकाय के लिए बनाई ये डिश

Thu, 14 Nov 2024 02:05 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 14 Nov 2024 02:05 PM IST
सार

आज 14 नवंबर को बाल दिवस है। इस मौके पर फिल्मी सितारों ने भी नन्हे-मुन्नो को बधाई दी है। साथ ही अपने बच्चों के साथ भी वे यह दिन खास तरीके से मना रहे हैं। अनुष्का शर्मा ने अपने दोनों बच्चों को स्पेशल ट्रीट दी है। 

विज्ञापन
Childrens Day 2024: Anushka Sharma treating her kids Son Akaay Daughter Vamika to a healthy serving of noodles
अनुष्का शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अनुष्का शर्मा अपनी मातृत्व यात्रा को बखूबी एंजॉय कर रही हैं। यूं तो वे अपने बच्चों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा नहीं करती हैं न ही उन्हें लेकर बहुत अपडेट फैंस के साथ साझा करती हैं। लेकिन, आज मौका खास है तो अनुष्का ने अपने दोनों बच्चों को लेकर स्पेशल तस्वीर साझा की है। अनुष्का ने आज बाल दिवस पर बेटी वामिका और बेटे अकाय को स्पेशल ट्रीट दी है। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी साझा की है। 

विज्ञापन

Kanguva Review: ‘गणपत’ से भी खराब निकली लॉर्ड बॉबी की पहली तमिल फिल्म ‘कंगुवा’, सूर्य पर लगा संपूर्ण ग्रहण

विज्ञापन

बच्चों को दी नूडल्स पार्टी
चिल्ड्रंस डे पर अनुष्का शर्मा ने अपने बच्चों के लिए हेल्दी नूडल्स बनाए हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इसकी झलक फैंस के साथ साझा की है। अनुष्का ने जो तस्वीर साझा की है, उसमें नूडल्स से भरा कटोरा दिख रहा है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'चिल्ड्रन डे मेनू-मुस्कुराहट, हंसी और मिलट नूडल्स'। 

विज्ञापन

सेहत को लेकर सतर्क रहती हैं अनुष्का
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अपनी सेहत को लेकर बहुत सतर्क रहते हैं। इसके लिए वे अपनी डाइट का खासतौर से ख्याल रखते हैं। अपने बच्चों में भी अनुष्का यही आदत विकसित कर रही हैं। नूडल्स बच्चों के फेवरेट होते हैं। बच्चों की फरमाइश पर उन्होंने बच्चों के लिए यह डिश बनाई, लेकिन सेहत के साथ कोई समझौता किए बिना। उन्होंने मैदा वाली मैगी खिलाने की बजाय मिलट मैगी का विकल्प चुना।
Vikas Khanna: घर छूटता है तो सबसे पहले छूटती है घर के खाने की महक, विदेश में बसे विकास खन्ना हैं दिल से देसी

विज्ञापन

बच्चों का चेहरा नहीं किया रिवील
अनुष्का शर्मा ने अभी तक अपने बच्चों का फेस रिवील नहीं किया है। वे बच्चों की तस्वीरें भी इस तरह साझा करती हैं कि उनका चेहरा नजर न आए। हाल ही में पति विराट कोहली के जन्मदिन के मौके पर अनुष्का शर्मा ने एक तस्वीर साझा की थी। इसमें विराट कोहली अपने दोनों बच्चों को गोद में लिए नजर आए। हालांकि, अनुष्का ने तस्वीर साझा करते हुए वामिका और अकाय का चेहरा इमोजी से छिपा लिया। 

View this post on Instagram

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed