फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Chief Minister of Maharashtra Devendra Fadnavis Praise Vicky Kaushal Film Chhaava

Chhaava: देवेंद्र फडणवीस बोले- ‘इतिहासकारों ने संभाजी के साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया’, फिल्म ‘छावा’ को सराहा

Wed, 05 Mar 2025 08:06 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 05 Mar 2025 08:06 PM IST
सार

इन दिनों विक्की कौशल स्टारर फिल्म ‘छावा’ की काफी चर्चा है। फिल्म को हर क्षेत्र के लोगों से सराहना मिल रही है। हाल ही में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी फिल्म ‘छावा’ को सराहा। जानिए, क्या कहा देवेंद्र फडणवीस ने?

विज्ञापन
Chief Minister of Maharashtra Devendra Fadnavis Praise Vicky Kaushal Film Chhaava
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने फिल्म ‘छावा’ को सराहा - फोटो : PTI, इंस्टाग्राम@vickykaushal09

विस्तार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को कहा कि फिल्म ‘छावा’ छत्रपति संभाजी महाराज की बहादुरी और बुद्धिमत्ता को बखूबी दर्शाती है। लेकिन उन्हें इतिहासकारों से काफी शिकायत है। देवेंद्र फडणवीस का मनाना है कि इतिहासकारों ने संभाजी महाराज के साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया है। 

विज्ञापन


फिल्म ‘छावा’ को लेकर क्या कहा
मुंबई में मंत्री अदिति तटकरे ने हाल ही में फिल्म ‘छावा’ की एक स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी। जिसमें देवेंद्र फडणवीस भी पहुंचे। इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए फडणवीस कहते हैं, ‘फिल्म बहुत अच्छी है। फिल्म ‘छावा’ छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन के प्रति जागरुकता पैदा करती है।’ इस बीच समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आसिम आजमी को मुगल शासक औरंगजेब की तारीफ करने के लिए बुधवार को महाराष्ट्र विधानसभा से निलंबित कर दिया गया। दरअसल, इतिहास में संभाजी महाराज को यातना देने और फांसी देने का आदेश औरंगजेब ने ही दिया था।

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Box Office Report: मंगलवार को ‘छावा’ ने तोड़ा ‘कल्कि 2898 एडी’ का ये रिकॉर्ड, जानिए अन्य फिल्मों का हाल
विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म की कहानी-स्टार कास्ट 
फिल्म ‘छावा’ में विक्की कौशल ने छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभाया है। इस फिल्म की कहानी मराठा साम्राज्य की नींव रखने वाले छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है। फिल्म ‘छावा’ में विक्की कौशल के अलावा रश्मिका मंदाना, आशुतोष राणा, दिव्या दत्ता, प्रदीप राम सिंह रावत, संतोष जुवेकर सिंह, डायना पेंटी ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं। साथ ही औरंगजेब के रोल में अक्षय खन्ना और कवि कलश के रोल में विनीत कुमार नजर आए हैं। 

ये खबर भी पढ़ें: Vicky Kaushal: बच्चे के साथ विक्की कौशल की प्यारी झलक फिर से हुई वायरल, नेटिजेंस बोले एक बेहतर पिता बनेंगे 

छावा कर रही है अच्छा कलेक्शन 
फिल्म ‘छावा’ को सिर्फ सराहना ही नहीं मिली रही है, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म जल्द ही 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी छूने वाली है। इस फिल्म ने कई फिल्म को कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है। फिल्मों को थिएटर में लगे हुए तीसरा हफ्ता हो चुका है। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed