फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Chhichhore Actress Abhilasha Patil Passes Away Due To COVID-19

दुखद: अभिनेत्री अभिलाषा पाटिल का कोरोना से निधन, सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म में किया था काम

Wed, 05 May 2021 09:15 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Wed, 05 May 2021 09:15 PM IST
सार

'छिछोरे' समेत कई हिंदी फिल्मों में नजर आ चुकीं अभिनेत्री अभिलाषा पाटिल कोरोना से जंग हार गईं। मंगलवार को अभिलाषा इस दुनिया को छोड़कर चली गई।

Chhichhore Actress Abhilasha Patil Passes Away Due To COVID-19
अभिलाषा पाटिल - फोटो : फेसबुक

विस्तार

'छिछोरे' समेत कई हिंदी फिल्मों में नजर आ चुकीं अभिनेत्री अभिलाषा पाटिल कोरोना से जंग हार गईं। मंगलवार को अभिलाषा इस दुनिया को छोड़कर चली गईं। खबरों की मानें तो अभिलाषा एक शूटिंग के सिलसिले में  बनारस में गई थीं।



इसके बाद जब वह मुंबई वापस लौटीं तो उन्हें कोरोना वायरस के कुछ लक्षण नजर आए। इसके बाद उन्होंने अपनी जांच करवाई तो वह कोरोना संक्रमित पाई गईं।
विज्ञापन


बता दें कि अभिलाषा पाटिल मराठी सिनेमा में जाना-माना नाम थी। वह कई मराठी फिल्मों जैसे 'ते अठ दिवस', 'बायको देता का बायको', 'परवास' और 'तुझा माझा अरेंज मैरेज' जैसी फिल्मों में नजर आई थीं। वहीं हिंदी फिल्मों की बात करें तो अभिनेत्री 'छिछोरे' के अलावा 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया', 'गुड न्यूज' और 'मलाल' जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed