फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Chhavi Mittal talks about her quitting tv industry as an actor know the reason behind this read here

Chhavi Mittal: टीवी की इस 'नागिन' ने 8 साल पहले छोड़ दी थी एक्टिंग, बताया- किस वजह से लिया इतना बड़ा फैसला?

Fri, 30 Jun 2023 12:35 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Fri, 30 Jun 2023 12:35 PM IST
सार

कैंसर सर्वाइवर एक्ट्रेस छवि मित्तल कई सालों से टीवी इंडस्ट्री से दूर हैं। वहीं एक्ट्रेस ने एक लेटेस्ट इंटरव्य में खुलासा किया कि क्या वे टीवी पर अब कमबैक करेंगी या नहीं?

विज्ञापन
Chhavi Mittal talks about her quitting tv industry as an actor know the reason behind this read here
छवि मित्तल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छोटे पर्दे की जानी-मानी अभिनेत्री रही एक्ट्रेस छवि मित्तल ने एक लम्बा अरसा टीवी में काम किया लेकिन अब वह इंडस्ट्री को बतौर एक्ट्रेस गुडबाय कह चुकी हैं। एक लेटेस्ट इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने टीवी छोड़ने की असली वजह बताई है। साथ ही कहा है कि वह एक शर्त पर एक्टिंग की दुनिया में वापसी करेंगी।

विज्ञापन

छवि मित्तल ने इंडस्ट्री छोड़ने का बताया सच
छवि मित्तल ने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने 8 साल पहले ही टीवी को गुडबाय कह दिया था। हालांकि, अगर वह वापसी करेंगी भी तो बतौर प्रोड्यूसर, लेकिन किसी शो में वह अभिनय नहीं करेंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, छवि ने बातचीत करते हुए कहा- "मैंने 8 साल पहले टीवी छोड़ दिया था और वापसी का मेरा कोई प्लान नहीं है। मैंने जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए टीवी छोड़ने का फैसला किया। इसलिए मैं फिर से एक्टिंग करने के लिए वापस नहीं जाने वाली हूं। मैं अब एक्टर से कहीं ज्यादा हूं। मैं एक प्रोड्यूसर हूं और इसी क्षमता के साथ मैं टीवी पर वापसी कर सकती हूं, लेकिन बतौर एक्टर नहीं।"

विज्ञापन
विज्ञापन

Chhavi Mittal talks about her quitting tv industry as an actor know the reason behind this read here
छवि मित्तल - फोटो : सोशल मीडिया

क्या टीवी पर कमबैक करेंगी छवि मित्तल?
छवि मित्तल ने आगे बताया कि वह प्रोड्यूसर बनकर बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा-  "एक प्रोड्यूसर के रूप में मैं अपने फैसले लेती हूं। मैं फैसला करती हूं कि मैं कब और क्या करना चाहती हूं। यही कारण है कि शेड्यूल को देखते हुए मैं टीवी पर अभिनय की दुनिया में वापस नहीं जाना चाहती।"

विज्ञापन

छवि ओटीटी पर काम करने के लिए हैं तैयार
छवि अपनी प्रोड्यूसर की जिम्मेदारी को कैसे लेती हैं. इस पर वे कहती हैं, 'एक प्रोड्यूसर के रूप में, मैं अपने फैसले खुद लेती हूं। मैं तय करती हूं कि मुझे कब और क्या करना है। यही वजह है कि मैं टीवी पर एक्टिंग में वापस नहीं जाना चाहती'। बेशक, डिजिटल स्पेस में, मैं अब भी जरूरत पड़ने पर एक्टिंग करती हूं और अगर मुझे किसी ओटीटी प्रोजेक्ट में अच्छी भूमिका मिलती है, तो मैं इसे करूंगी'।

यह भी पढ़ें:  'इंडियन 2' के बाद फिल्म के तीसरे भाग की शूटिंग करेंगे कमल हासन? उदयनिधि स्टालिन ने खोला राज

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed