फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Chhaava Akshay Khanna will show the fear and terror of Mughal ruler Aurangzeb here is new look of Film

Chhaava: रश्मिका मंदाना के बाद सामने आया अक्षय खन्ना का लुक, छावा में इस मुगल शहंशाह की दहशत दिखाएंगे अभिनेता

Wed, 22 Jan 2025 09:04 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Wed, 22 Jan 2025 09:04 AM IST
सार

फिल्म 'छावा' की रिलीज डेट जैसे-जैसे नजदीक आ रही है। फिल्म के किरदारों के लुक मेकर्स साझा करते जा रहे हैं। अब औरंगजेब का किरदार निभा रहे अक्षय खन्ना का लुक मेकर्स ने शेयर किया है। 

विज्ञापन
Chhaava Akshay Khanna will show the fear and terror of Mughal ruler Aurangzeb here is new look of Film
औरंगजेब के किरदार में अक्षय खन्ना - फोटो : एक्स

विस्तार

विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'छावा' बॉक्स ऑफिस पर 14 फरवरी को रिलीज होने वाली है। फिल्म में रश्मिका मंदाना के बाद अब अक्षय खन्ना का लुक सामने आया है।
विज्ञापन

सामने आया अक्षय खन्ना का लुक
मेकर्स ने मुगल शहंशाह औरंगजेब की भूमिका निभा रहे अक्षय खन्ना का लुक शेयर किया है। फिल्म में अक्षय खन्ना मुगल शहंशाह औरंगजेब की भूमिका निभाने जा रहे हैं। फिल्म में उनका लुक फैंस को बहुत भा रहा है। मेकर्स ने बताया है कि फिल्म 14 फरवरी को बॉक्स ऑफिस रिलीज किया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Chhaava Akshay Khanna will show the fear and terror of Mughal ruler Aurangzeb here is new look of Film
छावा से रश्मिका के दो पोस्टर जारी - फोटो : इंस्टाग्राम@maddockfilms
रश्मिका मंदाना का भी लुक आया सामने
मैडॉक फिल्म्स ने फिल्म छावा से रश्मिका के महारानी यशुबाई के किरदार में दो पोस्टर जारी किए हैं। एक पोस्टर में रश्मिका मंदाना मुस्कुराती नजर आ रही हैं। इस नए लुक में रश्मिका हैवी ज्वैलरी के साथ किसी को निहारती दिख रही हैं। वहीं एक और तस्वीर भी है, जिसमें रश्मिका बेहद सीरियस नजर आ रही हैं। 

 
विज्ञापन

Chhaava Akshay Khanna will show the fear and terror of Mughal ruler Aurangzeb here is new look of Film
फिल्म 'छावा' में छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका में विक्की कौशल - फोटो : इंस्टाग्राम-@maddockfilms
विक्की कौशल का ऐसा है अवतार
फिल्म ‘छावा’ के पोस्टर में विक्की कौशल सिंहासन पर बैठे हुए नजर आए रहे हैं। वह मराठा साम्राज्य के इतिहास और गौरव को सिनेमा के पर्दे पर लाने के लिए तैयार नजर आते हैं। इस फिल्म को लेकर विक्की कौशल काफी उत्साहित हैं, उन्होंने संभाजी महाराज की भूमिका को निभाने के लिए काफी मेहनत की है।

Chhaava Akshay Khanna will show the fear and terror of Mughal ruler Aurangzeb here is new look of Film
छावा रिलीज डेट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आज सामने आएगा छावा का ट्रेलर
यह फिल्म 14 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में विक्की कौशल छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका में नजर आएंगे। मैडॉक फिल्म्स ने छावा को प्रोड्यूस किया है। इसके निर्देशक लक्ष्मण उतेकर हैं। फिल्म का ट्रेलर 22 जनवरी को रिलीज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed