{"_id":"60e28cc05bf21b454526e4d3","slug":"chhapra-case-filed-against-bhojpuri-singer-nisha-upadhyay-flouting-corona-protocol-at-brother-s-wedding","type":"story","status":"publish","title_hn":"छपरा: भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय पर केस दर्ज, भाई की शादी में जमकर उड़ाईं कोरोना प्रोटोकॉल की धज्जियां","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
छपरा: भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय पर केस दर्ज, भाई की शादी में जमकर उड़ाईं कोरोना प्रोटोकॉल की धज्जियां
Mon, 05 Jul 2021 10:10 AM IST
स्वाति सिंह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Mon, 05 Jul 2021 10:10 AM IST
सार
भोजपुरी गायिका और अभिनेत्री निशा उपाध्याय अपने भाई की शादी में जमकर कोविड प्रोटोकॉल और नाइट कर्फ्यू का उल्लंघन करती नजर आई। यह विवाह समारोह बिहार के छपरा में दो जुलाई की रात हुआ।
विज्ञापन
निशा उपाध्याय
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भोजपुरी गायिका और अभिनेत्री निशा उपाध्याय अपने भाई की शादी में जमकर कोविड प्रोटोकॉल और नाइट कर्फ्यू का उल्लंघन करती नजर आई। यह विवाह समारोह बिहार के छपरा में दो जुलाई की रात हुआ। दरअसल, बिहार सरकार ने अनलॉक के दौरान भी रात 9 बजे से 5 बजे सुबह तक नाइट कर्फ्यू का आदेश जारी किया हुआ है।
विज्ञापन
पहले नाईट कर्फ्यू और फिर कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन के ममले में गायिका निशा उपाध्याय और वाटिका के संचालक समेत 103 लोगों पर एफआईआर की गई है। शादी में भोजपुरी जगत के कई नामी कलाकार शामिल हुए थे। समारोह में रात भर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था।
विज्ञापन
भोजपुरी गीतों पर ग्रामीण और बाराती नाच का आनंद लेते रहे। इस दौरान किसी को कोरोना प्रोटोकॉल या नाईट कर्फ्यू का ख्याल ही नहीं रहा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आया और गड़खा के सीओ के आवेदन पर थाने में एफआईआर की कार्रवाई की गयी। जिले में ऐसी लापरवाही कोरोना को निमंत्रण देने जैसी है। बता दें कि छह जुलाई तक नाईट कर्फ्यू लागू है। सख्ती से सरकारी निर्देश के पालन का भी आदेश है।
विज्ञापन