{"_id":"a97139cbbfc49ceb1c7d18d4e0270552","slug":"chennai-express-broke-ek-tha-tiger-s-record-in-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान में शाहरुख और सलमान की लड़ाई ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पाकिस्तान में शाहरुख और सलमान की लड़ाई
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 11 Sep 2013 08:05 PM IST
विज्ञापन
सलमान खान और शाहरुख का झगड़ा अब पाकिस्तान में भी रंग दिखा रहा है। वैसे इस झगड़े में शाहरुख खान, सलमान खान पर भारी पड़ गए हैं। अब तो इनके फैंस भी इसमें शामिल हो गए हैं।
विज्ञापन
दरअसल पाकिस्तान में इन दोनों ही सितारों की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। दोनों की फिल्मों को जबर्दस्त ओपनिंग मिलती है। पाकिस्तान के बॉक्स ऑफिस पर बादशाहत की बात करें तो अभी तक सलमान खान की 'एक था टाईगर' को 32 करोड़ की सबसे बड़ी ओपनिंग वहां मिली थी।
विज्ञापन
लेकिन शाहरुख की 'चेन्नई एक्सप्रेस' ने ओपनिंग डे पर 33 करोड़ की कमाई कर ये रिकार्ड तोड़ अपनी बादशाहत कायम कर दी है। इसके बाद सोशल मीडिया पर शाहरुख और सलमान के फैंस के बीच इन दोनों सितारों की वर्चस्वता को लेकर जंग छिड़ गई है।
विज्ञापन
कमेंट पोस्ट किए जा रहे हैं तो सितारों के फैंस क्लब भी बढ़ाए जा रहे हैं। शाहरुख और सलमान के लिए बकायदा वोटिंग कर नंबर वन कहलवाने की जद्होजद भी प्रशंसकों में जारी है।