{"_id":"58bd72624f1c1b9f47dc3f78","slug":"cheeranjeevi-not-to-do-voice-over-for-bahubali-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएस राजामौली ने किया खुलासा, बाहुबली 2 में आवाज नहीं देंगे चिरंजीवी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एसएस राजामौली ने किया खुलासा, बाहुबली 2 में आवाज नहीं देंगे चिरंजीवी
amarujala.com {presented by: Abhishek}
Updated Mon, 06 Mar 2017 07:59 PM IST
विज्ञापन
बॉलीवुड निर्देशक एसएस राजामौली की बहुप्रतिक्षित फिल्म बाहुबली 2 के निर्माण का कार्य जैसे-जैसे समाप्त हो रहा है,ऐसा लग रहा है कि वह अफवाहों को गंभीरता से ले रहे हैं। हाल ही में अफवाह फैली थी कि फिल्म में सुपरस्टार चिरंजीवी अपनी आवाज देंगे।
विज्ञापन
इस पर विराम लगाते हुए राजामौली ने साफ किया कि फिल्म के लिए चिरंजीवी अपनी आवाज नहीं देंगे। उन्होंने ट्वीट करके इस खबर का खंडन किया कि चिरंजीवी फिल्म से जुड़े हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि चिरंजीवी ने फिल्म Khaidi No 150 से कमबैक किया है। इसके साथ ही वह गाजी और गुंटुरोडू के लिए भी आवाज दे चुके हैं। ये कोई पहली अफवाह नहीं है इससे पूर्व शाहरुख खान के फिल्म में काम करने की अफवाह फैली थी।
विज्ञापन
