फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   chashme baddoor weekend collection

हिट के रास्ते चल पड़ी है 'चश्मेबद्दूर'

Mon, 08 Apr 2013 01:00 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 08 Apr 2013 01:00 PM IST
विज्ञापन
chashme baddoor weekend collection

डेविड धवन निर्देशित फिल्म 'चश्मेबद्दूर' को दर्शकों द्वारा पसंद किया गया है। पहले तीन दिन का कारोबार देखते हुए कहा जा सकता है कि यह फिल्म हिट के रास्ते चल पड़ी है।

विज्ञापन


1981 की सुपरहिट फिल्म 'चश्मेबद्दूर' की रीमेक फिल्म ने अच्छी शुरुआत की है। अपनी शुरुआती तीन दिनों में इस फिल्म ने लगभग बीस करोड़ का कारोबार किया है।

शुक्रवार को इस फिल्म ने लगभग सवा पांच करोड़ रुपयों की ओपनिंग की। सिंगल स्क्रीन की तुलना में मल्टीप्लेक्सों में पहले दिन का कारोबार अच्छा रहा।

रिलीज के दूसरे दिन शनिवार को इस फिल्म ने सवा 6 करोड़ का कारोबार किया है।

छुट्टी के दिन रविवार को इस फिल्म का कारोबार अच्छा रहा। इस दिन इस फिल्म ने साढ़े सात करोड़ की आमदनी की।

इस तरह शुरुआती तीन दिनों में इस नयी 'चश्मेबद्दूर' ने लगभग 19 करोड़ का कारोबार कर लिया है। इसे फिल्म की अच्छी ओपनिंग माना जा रहा है।

इस फिल्म में अली जाफर, दिव्येंदु शर्मा, सिद्वार्थ और तापसी की मुख्य भूमिका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed