Charles Sobhraj: सीरियल किलर चार्ल्स शोभराज 19 साल बाद जेल से होगा रिहा, जिंदगी पर बन चुकी है फिल्म
फ्रांसीसी सीरियल किलर चार्ल्स शोभराज को नेपाल के सुप्रीम कोर्ट द्वारा रिहा करने का आदेश दिया गया है। 15 दिनों के भीतर शोभराज के निर्वासन के आदेश भी दिए गए हैं।
विस्तार
फ्रांसीसी सीरियल किलर चार्ल्स शोभराज को 19 साल के बाद जेल से रिहा कर दिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक नेपाल के सुप्रीम कोर्ट ने किलर चार्ल्स शोभराज को उसकी वृद्धावस्था के आधार पर रिहा करने का आदेश दिया है। शोभराज दो अमेरिकी पर्यटकों की हत्या के आरोप में साल 2003 से नेपाल की काठमांडू जेल में बंद था। इससे पहले चार्ल्स ने खुद भी जेल की सजा पर 75 फीसदी मुक्ति की मांग की थी।
Vikram Gokhale Prayer Meet: विक्रम गोखले को याद कर बोलीं शबाना आजमी, साथ काम करने का सपना अधूरा रह गया
अदालत ने रिहाई के 15 दिनों के भीतर निर्वासन के दिए आदेश
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, "नेपाल के सुप्रीम कोर्ट ने फ्रेंच सीरियल किलर चार्ल्स शोभराज को रिहा करने का आदेश दिया है। उसे उम्र के आधार पर रिहा किया गया है। वह दो अमेरिकी पर्यटकों की हत्या के आरोप में 2003 से नेपाली जेल में था। अदालत ने रिहाई के 15 दिनों के भीतर शोभराज के निर्वासन का आदेश भी दिया है।" सामने आई जानकारी के मुताबिक, इसके बाद उसे आव्रजन कार्यालय भेजा जाएगा।
Supreme Court of Nepal orders release of French serial killer Charles Sobhraj
— ANI (@ANI) December 21, 2022
He has been released on the grounds of age. He has been in a Nepali jail since 2003 on charges of murdering 2 American tourists. The court also ordered his deportation within 15 days of his release.
चार्ल्स शोभराज जिंदगी पर बन चुकी है फिल्म
बता दें कि रणदीप हुड्डा स्टारर फिल्म 'मैं और चार्ल्स' शोभराज के जीवन की कहानी पर आधारित है। उस दौरान अभिनेता ने जेल में किलर से मुलाकात भी की थी। फिल्म में रणदीप हुड्डा ने शोभराज का किरदार अदा किया था। यह फिल्म 30 अक्टूबर साल 2015 को रिलीज हुई थी।