Chandu Champion: चंदू चैम्पियन की शूटिंग शुरू, कार्तिक आर्यन ने कबीर खान के साथ तस्वीर साझा कर दिखाई हरी झंडी
कार्तिक ने अपनी नई फिल्म 'चंदू चैंपियन' की शूटिंग शुरू कर दी है। इस बात की जानकारी अभिनेता ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दी।
विस्तार
कार्तिक आर्यन बॉलीवुड इंडस्ट्री के टैलेंटेड और होनहार अभिनेताओं में से एक हैं। हाल ही में कार्तिक आर्यन की फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' रिलीज हुई है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ कियारा आडवाणी लीड रोल में दिखाई दीं। फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद भी आई थी। इस फिल्म की सफलता के बाद अब कार्तिक आर्यन ने मशहूर निर्देशक कबीर खान की फिल्म 'चंदू चैंपियन' की शूटिंग शुरू कर दी है।
'भूल भुलैया' की सफलता के बाद से बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन का करियर ग्राफ एक नए स्तर पर पहुंच गया है। अभिनेता एक के बाद एक फिल्मों में नजर आ रहे हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हो रही हैं। कार्तिक की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' ने कुछ दिनों पहले ही दुनियाभर में 100 करोड़ की कमाई का आकंड़ा पार कर चुकी है। इसी के साथ ये फिल्म इस साल की हिट फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है।
कार्तिक आर्यन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर कबीर खान के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इसके साथ ही एक्टर ने जानकारी दी कि चंदू चैंपियन की शूटिंग शुरू हो चुकी है। पोस्ट के साथ एक्टर ने कैप्शन में लिखा, "शुभारंभ, मेरे करियर का सबसे चुनौतीपूर्ण और एक्साइटिंग सफर शुरू हो चुका है... कैप्टन कबीर खान के साथ।"
View this post on Instagram
यह भी पढ़ें: भारत की पहली क्लि-फाई थ्रिलर सीरीज लेकर आ रहे हैं नील माधव पांडा, हाईवे नाइट्स ओटीटी पर होगी रिलीज