Chandu Champion: विजय सेतुपति भी देंगे चंदू चैंपियन को चुनौती, डबल इस्मार्ट के साथ इसी दिन रिलीज होगी महाराजा
कार्तिक आर्यन की फिल्म चंदू चैंपियन को दक्षिण भारत की दो फिल्मों से चुनौती मिलने वाली है। डबल इस्मार्ट और महाराजा भी 14 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं। ऐसे में बॉक्स ऑफिस की जंग काफी दिलचस्प हो गई है।
विस्तार
कार्तिक आर्यन की फिल्म चंदू चैंपियन जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस फिल्म के लिए कार्तिक आर्यन ने जमकर मेहनत की है। फिल्म के ट्रेलर में यह बात साफतौर पर नजर आती है। दर्शकों को भी इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार है। उम्मीद जताई जा रही है कि टिकट खिड़की पर यह फिल्म अच्छी शुरुआत करेगी। हालांकि, टिकट खिड़की पर इसका मुकाबला दो और फिल्मों से होने वाला है।
चंदू चैंपियन का 14 जून को देशभर में रिलीज होने के लिए तैयार है। 83 के बाद निर्देशक कबीर खान यह फिल्म लेकर आ रहे हैं। फिल्म का मुकाबला पहले केवल पुरी जगन्नाथ के निर्देशन में बनी डबल इस्मार्ट से होना था, लेकिन अब एक और दक्षिण भारतीय फिल्म इसी तारीख को रिलीज होने के लिए तैयार है। हाल ही में निर्माताओं ने विजय सेतुपति की फिल्म महाराजा की रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है।
सोशल मीडिया पर फिल्म का नया पोस्टर जारी करते हुए निर्माताओं ने महाराजा की रिलीज डेट 14 जून बताई है। इस फिल्म में विजय सेतुपति के अलावा अनुराग कश्यप, ममता मोहनदास, नट्टी और अभिराम जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। हाल ही में इसका ट्रेलर भी जारी किया गया था, जिसमें विजय की दमदार अदाकारी की झलक लोगों को देखने को मिली थी।
Bob Iger: प्रिंस विलियम ने डिज्नी के सीईओ बॉब इगर को किया सम्मानित, हासिल हुआ प्रतिष्ठित मानद शूरवीर का खिताब
Raaja.. naan raaja 👑
— Passion Studios (@PassionStudios_) June 5, 2024
Get ready to experience the intense world of #Maharaja on June 14th 🔥#MaharajaFromJune14#MakkalSelvan @VijaySethuOffl
Written and Directed by @Dir_Nithilan@anuragkashyap72 @mamtamohan @Natty_Nataraj @Abhiramiact@AjaneeshB @Philoedit @DKP_DOP… pic.twitter.com/cm97T8yKBz
वर्क फ्रंट की बात करें तो कार्तिक को पिछली बार बड़े पर्दे पर सत्य प्रेम की कथा में देखा गया था। फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी भी थीं। वह इस साल भूल भुलैया 3 भी लेकर आ रहे हैं। अनीस बज्मी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का इंतजार लोगों को लंबे समय से है। जानकारी के अनुसार इस फिल्म को इसी साल दिवाली के आस पास रिलीज किया जा सकता है।