{"_id":"5e46835f8ebc3ee5a554aa3c","slug":"central-board-of-film-certification-gave-new-guidelines-for-caa-advertisement","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीबीएफसी ने CAA का समर्थन करने वाले विज्ञापन के लिए जारी किए निर्देश, कहा- बांग्लादेश नाम हटाया जाए","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सीबीएफसी ने CAA का समर्थन करने वाले विज्ञापन के लिए जारी किए निर्देश, कहा- बांग्लादेश नाम हटाया जाए
Fri, 14 Feb 2020 04:54 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Fri, 14 Feb 2020 04:54 PM IST
विज्ञापन
cbfc
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने नागरिकता संशोधन कानून यानी सीएए पर बने विज्ञापन को लेकर नए निर्देश जारी किए हैं । सीबीएफसी का आदेश है कि विज्ञापन से 'बांग्लादेश' शब्द को हटाया जाए । या फिर उसकी जगह किसी अन्य शब्द का प्रयोग किया जाए । संशोधन के बाद ही विज्ञापन को यू सर्टिफिकेट दिया जाएगा ।
बोर्ड ने विज्ञापन में कुल 5 संशोधन करने को कहा है । विज्ञापन में एक डिस्क्लेमर लगाने के भी आदेश दिए हैं । ये विज्ञापन संघमित्रा चौधरी द्वारा प्रोड्यूस और डायरेक्ट किए गए हैं। इन्हें 27 दिसंबर को सर्टिफिकेशन के लिए भेजा गया था। बोर्ड के मुताबिक, सभी बदलाव केवल दिशा-निर्देशों के आधार पर सुझाए गए हैं।

बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी पार्थ घोष ने कहा- "यह सुझाव दिशानिर्देशों का पालन करने के लिए दिए गए हैं। इससे यह निश्चित होगा कि विदेशी राज्यों के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध तनावपूर्ण न हो जाएं। किसी भी कानून पर विज्ञापनों को प्रमाणित करने के लिए सावधानी की आवश्यकता है। सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद ही काट-छांट के सुझाव दिए गए हैं।'
इस मामले में संघमित्रा का कहना है कि ये विज्ञापन सीएए को लेकर लोगों के मन में उत्पन्न हुए डर को दूर करने के लिए बनाए गए थे। मुझे इस विज्ञापन से बंगाली भाषा हटाने के लिए नहीं कहा गया है इसलिए यह समझ नहीं आ रहा है कि बांग्लादेश शब्द को हटाने या बदलने से किसी भी उद्देश्य की पूर्ति हो सकती है या नहीं।
संघमित्रा ने कहा, "ये सामयिक विज्ञापन थे और कानून पारित होने के तुरंत बाद प्रसारित किए गए थे। मैं इस बात से परेशान हूं कि सीबीएफसी ने बदलावों की जांच करने और सुझाव देने में काफी समय लिया है।"