फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   censor board give 50 cuts and A certificate to love soniya film based on child trafficking

चाइल्ड ट्रैफिकिंग पर बनी फिल्म को मिले 50 कट, डायरेक्टर हुए निराश

Tue, 19 Sep 2017 10:08 AM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा Updated Tue, 19 Sep 2017 10:08 AM IST
विज्ञापन
censor board give 50 cuts and A certificate to love soniya film based on child trafficking
लव सोनिया
चाइल्ड ट्रैफिकिंग पर आधारित फिल्म 'लव सोनिया' को मेकर्स सर्टिफिकेट के लिए सेंसर बोर्ड के पास ले गए थे जिसे सेंसर ने 45 से ज्यादा कट दिेए हैं। फिल्म में राजकुमार राव, रिचा चड्ढा, मनोज वाजपेयी, फ्रीडा पिंटो अहम भूमिका में हैं। 
विज्ञापन


बाताया जा रहा है कि सेंसर बोर्ड को फिल्म में इस्तेमाल हिंदी और अंग्रेजी अभद्र शब्दों से आपत्ती हैं जिन्हें कट करने के आदेश दिए गए हैं। इसके साथ ही कुछ आपत्तिजनक सींस को कट किया गया है। फिल्म को 45 से भी ज्यादा कट देने के बाद ही सेंसर बोर्ड ने इसे 'A' सर्टिफिकेट दिया है। 
विज्ञापन


हालांकि मेकर्स का मानना है कि जब फिल्म को 'A' सर्टिफिकेट दिया जा रहा है तो फिर इन कट का कोई औचित्तय नहीं बैठता। फिल्म के डायरेक्ट तबरीज नूरानी ने इस फिल्म को बनाने के लिए 12 साल का इंतजार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें- 18 की हुईं 'उतरन' की छोटी तपस्या, बोल्डनेस के मामले में बड़ी-बड़ी हीरोइनों को छोड़ देंगी पीछे


उनका कहना है, 'मैंने इस फिल्म के लिए काफी शोध किया है, वेश्यालयों का दौरा किया, यहां तक कि एनजीओ की मदद से मांस व्यापार से यौन मजदूरों को बचाया। इस फिल्म के लिए मैंने काफी मेहनत की है।' 

तबरीज का मानना है कि सिनेमा में मानव तस्करी के विषय पर रवैया ज्यादा ठीक नहीं है। उन्होंने कहा, 'मानव तस्करी पर मैंने अभी तक सबसे प्रभावशाली फिल्म देखी है लुकास मूडिससन की 'लिलिया' वरना भारत में 'लक्ष्मी' और प्रदीप सरकार की 'मर्दानी' जैसी थीम पर भारतीय फिल्मों का व्यापक प्रभाव पड़ने के लिए प्रभावशाली नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed