{"_id":"599d25fa4f1c1b72568b48d4","slug":"censor-board-chairperson-prasoon-joshi-ban-the-first-film-toofan-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंसर बोर्ड अध्यक्ष प्रसून जोशी का झटका, पंजाबी फिल्म 'तूफान सिंह' को किया बैन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सेंसर बोर्ड अध्यक्ष प्रसून जोशी का झटका, पंजाबी फिल्म 'तूफान सिंह' को किया बैन
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
Updated Wed, 23 Aug 2017 12:23 PM IST
विज्ञापन
तूफान सिंह
सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष बनाए जाने के बाद प्रसून जोशी ने फैंस समेत फिल्म इंडस्ट्री को पहला बड़ा झटका दिया है। कुछ ही दिनों पहले प्रसून जोशी ने सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष पद का कार्यकाल संभाला था और इसके बाद उनके पास पहली फिल्म 'तूफान सिंह' सर्टिफिकेशन के लिए आई थी, जिसे सेंसर बोर्ड ने बैन कर दिया है।
बता दें 'तूफान सिंह' एक पंजाबी फिल्म है जिसे बाघेल सिंह ने डायरेक्ट किया है। डीएनए की रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है कि इस फिल्म के हीरो रणजीत बावा हैं, जोकि देश के सिस्टम और राजनीति में मौजूद भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए आतंकवादी गतिविधियों का सहारा लेता है।
पढ़ें- पहलाज निहलानी का खुलासा, 'बजरंगी भाईजान' और 'उड़ता पंजाब' पास न करने का सरकार ने डाला था दबाव
विज्ञापन
फिल्म के हिंसात्मक कंटेट को देखते हुए सेंसर बोर्ड ने इसे बैन किया है। फिल्म में तूफान सिंह एक आतंकवादी का रोल अदा करता है, जो भ्रष्ट नेताओं और पुलिसवालों को निर्मम हत्या करता है। सेंसर बोर्ड का कहना है, 'हद तो तब हो गई जब मेकर्स ने फिल्म में तूफान सिंह की तुलना शहीद भगत सिंह से दिखाई। यह फिल्म बेहद ही क्रूर और अराजक है। हम इस तरह की क्रूरता के संदेश के प्रति किसी तरह की सहानुभूति नहीं रख सकते हैं।'
फिल्म की रिलीज को लेकर खास बात ये है इसे ओवरसीज में 4 अगस्त को रिलीज किया जा चुका है, जबकि इसका भविष्य भारत में अधर में लटका हुआ नजर आ रहा है।