फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Celina Jaitly slammed a twitter user who says that the transgenders are only seen at traffic signals

Celina Jaitly: सेलिना जेटली को रास नहीं आया ट्रांसजेंडर पर भद्दा कमेंट, ट्विटर यूजर की लगा दी क्लास

Sun, 02 Apr 2023 09:36 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Sun, 02 Apr 2023 09:36 AM IST
सार

सेलिनी जेटली ने हाल ही में ट्रांसजेंडर डे के मौके पर सोशल मीडिया पर उनके सपोर्ट में एक पोस्ट शेयर की। इस पोस्ट पर जब कुछ लोगों ने एक्ट्रेस को ट्रोल करने की कोशिश की तो सेलिना ने करारा जवाब दिया।

विज्ञापन
Celina Jaitly slammed a twitter user who says that the transgenders are only seen at traffic signals
सेलिनी जेटली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली अपनी बेबाकी के लिए मशहूर हैं. वह हर मुद्दे पर खुलकर बात करती हैं। अब सेलिना जेटली ने सोशल मीडिया पर एक यूजर की क्लास लगाई है। दरअसल, इंटरनेशनल ट्रांसजेंडर डे ऑफ विजिबिलिटी के मौके पर उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया जिस पर एक यूजर ने भद्दा कमेंट कर दिया। फिर क्या था सेलिना ने ट्रोल को जवाब देते हुए तुरंत उसकी बोलती बंद कर दी।
विज्ञापन

अभिनेत्री सेलिना जेटली ने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह ट्रांसजेंडर कम्यूनिटी को सपोर्ट करती नजर आ रही हैं। उन्होंने वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, 'दुनिया के कुछ सबसे बहादुर ट्रांसजेंडर लोग। मैं उनके खिलाफ सभी भेदभाव और हिंसा से लड़ने के लिए तैयार हूं और हमारी दुनिया में उनके योगदान की सराहना करती हूं'।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक्ट्रेस के इस ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए यूजर ने लिखा, 'वे केवल ट्रॉफिक सिग्नल पर नजर आते हैं'। इस पर रिएक्ट करते हुए सेलिना ने जवाब दिया, 'इसमें मजाक वाली क्या बात है सर? क्या यह दिल दहलाने वाला नहीं है कि किसी को सिर्फ इसलिए भीख मांगने के लिए मजबूर किया जाता है क्योंकि वे ट्रांसजेंडर हैं? यही वजह है कि जागरुकता की जरूरत है'। 

विज्ञापन

इसके बाद एक दूसरे शख्स ने तो सेलिना के खिलाफ काफी कुछ लिख दिया। शख्स ने किन्नर के पैसे मांगने के तरीके के बारे में बात करते हुए कहा- क्या तुमने देखा है कि वे कैसे भीख मांगते हैं, वे भीख नहीं मांगते। वे लोगों के साथ बदसलूकी करते हैं। क्या जैसा ये करते हैं वैसा कोई आदमी करने लगे तो कैसा लगेगा। शायद आपको बुरा ना लगे क्योंकि आपकी परवरिश अच्छी नहीं हुई है। यूजके ट्वीट पर जवाब देते हुए सेलिना जेटली ने लिखा, मेरी परवरिश को लेकर बिल्कुल भी चिंता मत करिए। मैं इंडियन आर्म्ड फोर्स के चार जनरेशन के बीच बड़ी हुई हूं। ट्रांस कम्यूनिटी हमारे देश में सबसे अधिक वंचित थे और अभी भी है। आप जैसे लोग उन्हें अपने बहिष्कार से लड़ाई को और मुश्किल बनाते हैं और उनकी इस दुर्दशा के लिए जिम्मेदार हैं'।

यह भी पढ़ें: करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं भोला एक्टर अजय देवगन, जानकर रह जाएंगे दंग
 

बता दें कि सेलिना जेटली ने साल 2003 में फिल्म जानाशीन से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद वह 'नो एंट्री', 'अपना सपना मनी मनी' और 'गोलमाल रिटर्न्स' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। इन दिनों एक्ट्रेस पति पीटर हाग के साथ ऑस्ट्रिया में रहती हैं।

यह भी पढ़ें: शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' में दीपिका पादुकोण की एंट्री? किंग संग गाने में धमाल मचाएंगी हसीना
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed