फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Casting director Mukesh Chhabra excited For shah Rukh khan film Dunki says it will Break Jawan pathaan records

Dunki: 'डंकी' को लेकर कास्टिंग निर्देशक मुकेश छाबड़ा ने किया दावा, बोले- 'पठान, जवान सबके टूटेंगे रिकॉर्ड

Wed, 13 Dec 2023 12:38 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 13 Dec 2023 12:38 PM IST
विज्ञापन
Casting director Mukesh Chhabra excited For shah Rukh khan film Dunki says it will Break Jawan pathaan records
मुकेश छाबड़ा-डंकी - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता शाहरुख खान अपनी आगामी फिल्म 'डंकी' को लेकर चर्चा में हैं। ये उनकी इस साल की तीसरी रिलीज है। इस साल 'जवान' और 'पठान' के जरिए बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ चुके शाहरुख की अगली फिल्म से भी दर्शकों की काफी उम्मीदें बंधी हैं। इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है। बीते दिनों 'डंकी' का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसे जबर्दस्त प्रतिक्रिया मिली है। हाल ही में कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने भी आगामी फिल्म को लेकर अपनी खुशी जाहिर की है। 

विज्ञापन


बेहद उत्साहित हैं मुकेश छाबड़ा
मुकेश छाबड़ा फिल्म 'डंकी' को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने इसे लेकर कहा, 'आप जब फिल्म देखेंगे तब खुद जान जाएंगे कि ये फिल्म सुपर-डुपर हिट क्यों होने जा रही है? यकीन मानिए राजकुमार हिरानी और शाहरुख खान की जोड़ी कभी गलत हो ही नहीं सकती'। कास्टिंग डायरेक्टर का कहना है, 'मुझे लगता है 'डंकी' शाहरुख खान की 'जवान' और 'पठान'... दोनों ही फिल्मों के सभी रिकॉर्ड को तोड़ देगी। ये फिल्म काफी अच्छी बनी है। अगले दस वर्षों तक इस फिल्म को याद रखा जाएगा। मेरी किस्मत है कि मैं इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बना'। 
विज्ञापन

Ketan Anand Interview: कांग्रेस ने इसलिए लगाई देव आनंद पर पाबंदी, शेखर कपूर की फिल्म ‘पानी’ के डीएनए का खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रिसमस के मौके पर होगी रिलीज
बता दें कि मुकेश छाबड़ा इससे पहले शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जवान' में भी कैमियो कर चुके हैं। फिल्म 'डंकी' इस साल क्रिसमस के मौके पर 21 दिसंबर को दर्शकों के बीच आएगी। शहरुख खान के अलावा इस फिल्म में विक्की कौशल, तापसी पन्नू और बोमन ईरानी अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का मुकाबला प्रभास की 'सलार' से होगा। 
Kareena Kapoor: द बकिंघम मर्डर्स में मां का किरदार कर असहज महसूस कर रही थीं करीना, बोलीं- काफी कठिन था निभाना

ये है फिल्म की कहानी
'डंकी' के ट्रेलर को देख कर ये पता चल रहा है कि ये फिल्म पंजाब के चार दोस्तों की कहानी है, जिन्हें अच्छे भविष्य के लिए लंदन जाना है। क्या वे लंदन जा पाएंगे या उनका सपना अधूरा रह जायेगा 'डंकी' फिल्म इसी कहानी पर आधारित है। बता दें कि शाहरुख खान पहली बार राजकुमार हिरानी के साथ काम कर रहे हैं। देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल करती है!
Kajol: काजोल ने जताई पर्दे पर डार्क किरदार अदा करने की ख्वाहिश, बोलीं- मेरे लिए यह मजेदार होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed