अभिनेत्री करीना कपूर इन दिनों अपने आगामी प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में हैं। जल्द ही अभिनेत्री फिल्म 'सिंघम अगेन' और नेटफ्लिक्स फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' में नजर आएंगी। हाल ही में दिए इंटरव्यू में करीना ने हंसल मेहता की फिल्म के बारे में जानकारी साझा की। इसके अलावा उन्होंने अपने किरदार को लेकर भी कई खुलासे किए हैं।
2 of 5
करीना कपूर
- फोटो : social media
बातचीत के दौरान करीना कपूर ने कहा कि 'द बकिंघम मर्डर्स' फिल्म में उनका किरदार एक दुःखी मां का है। करीना ने अपनी फिल्म की कहानी के बारे में बताते हुए कहा, 'फिल्म की शुरुआत में एक दुखद घटना दिखाई जाती है, जिसमें उनके किरदार के बच्चे को गोली मार दी जाती है। जिसके बाद कहानी में एक नया मोड़ आता है। इस घटना के बाद मैं अपने गृहनगर से भागकर, दूसरे शहर में पहुंच जाती हूं।'
यह भी पढ़ें: Ronit Roy: 'उड़ान' में भैरव सिंह की भूमिका के लिए रोनित नहीं थे निर्माता की पहली पसंद, अभिनेता ने किया खुलासा
3 of 5
करीना कपूर
- फोटो : social media
करीना ने कहा, 'मुझे यह किरदार बहुत पसंद आया, क्योंकि यह पहली बार है जब मैं एक जासूस का किरदार निभा रही हूं। मैं क्राइम ड्रामा की बहुत बड़ी फैन हूं। हालांकि, इस किरदार को निभाना मेरे लिए काफी कठिन था। क्योंकि इस किरदार के दुःख ने मुझे असहज कर दिया था।' अभिनेत्री ने आगे बताया कि उन्होंने निर्देशक से 'द बकिंघम मर्डर्स' के चार भागों की सीरीज बनाने के लिए कहा है, क्योंकि वे इस किरदार को छोड़ना नहीं चाहती हैं।
4 of 5
करीना कपूर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
ओटीटी डेब्यू को लेकर करीना कपूर ने कहा, 'जब मैं ओटीटी डेब्यू करने के लिए तैयार थी। उस समय मैं बहुत परेशान थी, मुझे ऐसा लग रहा था कि मैं पहली बार स्क्रीन पर आ रही हूं। यह वैसा ही था जैसा मैंने 24 साल पहले महसूस किया था।' उन्होंने आगे बताया कि ओटीटी प्लेटफॉर्म और फीचर फिल्मों के लिए काम करने के बीच का अंतर ही उन्हें परेशान करता है। वे ओटीटी प्रोजेक्ट्स पर काम करने के बाद भी काफी नर्वस हैं।
यह भी पढ़ें: Santosh Chordiya : मराठी हास्य अभिनेता संतोष चोरड़िया का निधन, 57 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
5 of 5
द बकिंघम मर्डर्स
- फोटो : social media
फिल्म के बारे में बात करें तो 'द बकिंघम मर्डर्स' का निर्देशन हंसल मेहता ने किया है। इसकी कहानी असीम अरोड़ा, कश्यप कपूर और राघव राज कक्कड़ ने लिखी है। करीना कपूर ने बालाजी टेलीफिल्म्स और टीबीएम फिल्म्स ने इस फिल्म का निर्माण किया है। इस फिल्म में करीना कपूर पुलिस की भूमिका में दिखेंगी।