फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   casting couch in bollywood

कहा पहले सेक्स करो, फिर मिलेगी फिल्म

Thu, 20 Feb 2014 01:08 PM IST
Updated Thu, 20 Feb 2014 01:08 PM IST
विज्ञापन
casting couch in bollywood

जॉली एलएलबी फिल्म बनाकर खूब चर्चाओं में आए सुभाष कपूर पर एक नवोदित अभिनेत्री ने आरोप लगाया है। व्हाट ए फिश और वन बाई टू फिल्मों में नजर आ चुकीं गीतिका त्यागी ने सुभाष कपूर पर खुद के साथ यौन शोषण का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


गीतिक ने इस कथित व्यवहार पर सुभाष को थप्पड़ भी मारा है। इस पूरे घटरनाक्रम को गीतिक ने यूट्यूब पर अपलोड किया है। इस वीडियो में सुभाष की पत्नी डिंपल खड़बन्दा के सामने उनके पती सुभाष को अश्लील व्यवहार किए जाने पर थप्पड़ मारती हैं।

विज्ञापन

इसके पहले शर्लिन का किस्सा

casting couch in bollywood

शर्लिन चोपड़ा को कामसूत्र 3डी के प्रमोशन से बाहर कर दिया गया। इसकी वजहें अभी तक साफ नहीं हुईं। बाद में शर्लिन चोपड़ा ने इस फिल्म के निर्देशक रूपेश पॉल पर आरोप लगाया है कि वह उनके साथ सेक्स करना चाहता था।

शर्लिन का आरोप है कि उनके मना करने पर रुपेश ने उनके साथ बुरा बर्ताव किया। शर्लिन के अनुसार रुपेश चाहते थे कि मैं उनके साथ हमबिस्तर हो जाऊं।

पायल ने लगाया आरोप

casting couch in bollywood

तौबा-तौबा फिल्‍म से चर्चा में आई अभिनेत्री पायल रोहतगी ने एक बड़े फिल्म निर्देशक पर आरोप लगाया। पायल रोहतगी का यह आरोप दिबाकर बनर्जी पर था। पायल ने कहा कि दिबाकर ने उन्हें शंघाई फिल्म में रोल देने का ऑफर किया था। वह मुझसे सेक्स संबंध बनाना चाहते थे। हालांकि यह मामला सिद्घ नहीं हुआ।

विज्ञापन

फिर मधुर भंडारकर फंसे इस फेर में

casting couch in bollywood

गुमशुदा अभिनेत्री प्रीती जैन ने फिल्‍म निर्देशक मधुर भंडारकर पर खुद के साथ हम बिस्तर होने इसके बदले उन्हें अपनी फिल्म में काम देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मधुर ने उनसे 1999 से लेकर 2004 तक साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस आधार पर कि वह उन्हें फिल्म देंगे। प्रीती का आरोप था कि मधुर ने उनका लगातार शारीरिक शोषण किया। 2006 में इस केस खत्म हो गया। और मधुर इस केस से बरी हो गए।

स्टिंग आपरेश में पकड़े गए शक्ति कपूर

casting couch in bollywood

शक्ति कपूर एक स्टिंग आपरेश में पकड़े गए। यह किस्सा 2005 का है। एक टीवी चैनल द्वारा यह स्टिंग किया गया। इसमें एक लड़की शक्ति कपूर के पास काम मांगने गई। जवाब में शक्ति ने उससे शारीरिक संबंध बनाने का प्रस्ताव रखा। शक्ति कपूर ने कहा कि वह उसे काम तो दे देंगे लेकिन इसके बदले उसे शक्ति कपूर के पास सोना पड़ेगा। यह मामला मीडिया में खूब चर्चित हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed