फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Carry On Jatta 3: Gippy Grewal Sonam Bajwa Movie second song Farishtey out now

Carry On Jatta 3: गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म का दूसरा गाना रिलीज, सोनम बाजवा के साथ इश्क फरमाते नजर आए एक्टर

Thu, 27 Apr 2023 12:23 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 27 Apr 2023 12:23 PM IST
सार

फिल्म 'कैरी ऑन जट्टा 3' का दूसरा गाना 'फरिश्ते' आज रिलीज हो गया है। इसमें गिप्पी और सोनम बाजवा रोमांटिक अवतार में नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Carry On Jatta 3: Gippy Grewal Sonam Bajwa Movie second song Farishtey out now
फरिश्ते सॉन्ग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गिप्पी ग्रेवाल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'कैरी ऑन जट्टा 3' को लेकर सुर्खियों में हैं। फैंस को इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। आज मेकर्स ने इस फिल्म का दूसरा गाना 'फरिश्ते' जारी कर दिया है। इस गाने में गिप्पी ग्रेवाल और सोनम बाजवा नजर आ रहे हैं। गाने में दोनों सितारों का रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन

Bajirao Mastani: दीपिका नहीं यह हसीना थी 'बाजीराव मस्तानी' के लिए भंसाली की पहली पसंद, इसलिए नहीं कर पाए कास्ट
विज्ञापन


गिप्पी ने शेयर किया पोस्ट
गिप्पी ग्रेवाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से इस गाने की एक क्लिप शेयर की है। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'फरिश्ते' गाना रिलीज हो गया है।'। बता दें कि यह एक रोमांटिक ट्रैक है। वीडियो में सोनम गुलाबी रंग की डीप नेक वनपीस ड्रेस में बेहद ग्लैमरस लग रही हैं। वहीं, गिप्पी कैजुअल आउटफिट में शानदार लग रहे हैं। बता दें कि इस गाने को बी प्राक ने गाया है, वहीं जानी ने इसे कंपोज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Salman Khan: सलमान खान ने फैंस से की दुआ की अपील? बोले- कोई नहीं जानता कल क्या होगा

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
फैंस को यह गाना पसंद आ रहा है। यूजर्स ने गिप्पी के पोस्ट पर कमेंट्स की झड़ी लगा दी है। एक यूजर ने लिखा, 'बहुत शानदार सिंगिंग और गिप्पी ग्रेवाल की जबर्दस्त एक्टिंग। ऑल द बेस्ट।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'परफेक्ट बीट।' एक यूजर ने लिखा, 'लंबे वक्त बाद सोनम और गिप्पी साथ आए हैं। कुछ कमाल होने वाला है।' 'कैरी ऑन जट्टा 3' 29 जून 2023 को रिलीज होगी।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by 𝗚𝗶𝗽𝗽𝘆 𝗚𝗿𝗲𝘄𝗮𝗹 (@gippygrewal)



ये सितारे आएंगे नजर
आपको बता दें कि इस फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर और टीजर कुछ दिनों पहले रिलीज हो चुके हैं, जो दर्शकों को खूब पसंद आए।  इस फिल्म का निर्देशन समीप कांग ने किया है। इसमें गिप्पी के साथ सोनम बाजवा, बिन्नू ढिल्लों, जसविंदर भल्ला और गुरप्रीत घुग्गी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म को गिप्पी ग्रेवाल के भाई सिप्पी ग्रेवाल ने अपने 'सिप्पी ग्रेवाल प्रोडक्शंस' के बैनर तले प्रोड्यूसर किया है। इस फिल्म के पहले दो पार्ट काफी हिट हुए थे। अब फैंस को तीसरी किश्त का इंतजार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed