फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Canadian model arrested for allegedly assaulting the Election Commission flying squad

मुंबई में कनाडाई मॉडल गिरफ्तार, पुलिस और चुनाव आयोग की टीम से मारपीट का आरोप

Thu, 03 Oct 2019 06:40 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 03 Oct 2019 06:40 PM IST
विज्ञापन
Canadian model arrested for allegedly assaulting the Election Commission flying squad
शीना लखानी - फोटो : Social Media

पुलिस और चुनाव आयोग की टीम से मारपीट के आरोप में कनाडाई मॉडल शीना लखानी को गिरफ्तार किया गया है। शीना को गुरुवार को बांद्रा कोर्ट में पेश किया गया। जहां कोर्ट ने उन्हें एक दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया।

विज्ञापन


घटना मुंबई के अंधेरी स्थित वीरा देसाई रोड की है। शीना पर आरोप है कि बुधवार दोपहर 12.30 बजे चुनाव आयोग के फ्लाईंग स्क्वायड की टीम गाड़ियों की चेकिंग कर रही थी। साथ ही इस चेकिंग का वीडियो भी रिकॉर्ड कर रही थी। इस दौरान जब शीना लखानी की कार को जांच के लिए रोका गया। तो उन्होंने चेकिंग के लिए आना कानी की साथ ही वीडियो रिकॉर्डिंग से भी मना कर दिया। इसके बाद उनकी चुनाव आयोग के अधिकारियों के साथ तीखी बहस हुई। 
विज्ञापन


कुछ देर बाद मॉडल अपने दो दोस्तों के साथ उसी जगह पर वापस आई और अधिकारियों से लड़ाई शुरू कर दी। शीना का कहना था कि उन्होंने कार की वीडियो रिकॉर्डिंग क्यों की। इसके बाद लड़ाई सुलझाने पहुंची पुलिस टीम के साथ भी धक्का-मुक्की हुई। इसके बाद शीना पर आईपीसी की धारा 353,186,427,506 के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मॉडल ने दावा किया है कि वह एनआरआई हैं और चुनाव से उनका कोई लेना-देना नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed