{"_id":"5d95f1b48ebc3e015a223462","slug":"canadian-model-arrested-for-allegedly-assaulting-the-election-commission-flying-squad","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई में कनाडाई मॉडल गिरफ्तार, पुलिस और चुनाव आयोग की टीम से मारपीट का आरोप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मुंबई में कनाडाई मॉडल गिरफ्तार, पुलिस और चुनाव आयोग की टीम से मारपीट का आरोप
Thu, 03 Oct 2019 06:40 PM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 03 Oct 2019 06:40 PM IST
विज्ञापन
शीना लखानी
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस और चुनाव आयोग की टीम से मारपीट के आरोप में कनाडाई मॉडल शीना लखानी को गिरफ्तार किया गया है। शीना को गुरुवार को बांद्रा कोर्ट में पेश किया गया। जहां कोर्ट ने उन्हें एक दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया।
विज्ञापन
घटना मुंबई के अंधेरी स्थित वीरा देसाई रोड की है। शीना पर आरोप है कि बुधवार दोपहर 12.30 बजे चुनाव आयोग के फ्लाईंग स्क्वायड की टीम गाड़ियों की चेकिंग कर रही थी। साथ ही इस चेकिंग का वीडियो भी रिकॉर्ड कर रही थी। इस दौरान जब शीना लखानी की कार को जांच के लिए रोका गया। तो उन्होंने चेकिंग के लिए आना कानी की साथ ही वीडियो रिकॉर्डिंग से भी मना कर दिया। इसके बाद उनकी चुनाव आयोग के अधिकारियों के साथ तीखी बहस हुई।
विज्ञापन
कुछ देर बाद मॉडल अपने दो दोस्तों के साथ उसी जगह पर वापस आई और अधिकारियों से लड़ाई शुरू कर दी। शीना का कहना था कि उन्होंने कार की वीडियो रिकॉर्डिंग क्यों की। इसके बाद लड़ाई सुलझाने पहुंची पुलिस टीम के साथ भी धक्का-मुक्की हुई। इसके बाद शीना पर आईपीसी की धारा 353,186,427,506 के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
वहीं मॉडल ने दावा किया है कि वह एनआरआई हैं और चुनाव से उनका कोई लेना-देना नहीं है।