{"_id":"5edaeab38ebc3e90aa5f7f34","slug":"cameraman-baidyanath-basak-died-who-worked-with-raj-kapoor","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैमरामैन बैद्यनाथ बसाक का निधन, राज कपूर के साथ भी किया था काम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कैमरामैन बैद्यनाथ बसाक का निधन, राज कपूर के साथ भी किया था काम
Sat, 06 Jun 2020 06:30 AM IST
Mishra Mishra
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Sat, 06 Jun 2020 06:30 AM IST
विज्ञापन
बैद्यनाथ बसाक
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज कपूर की फिल्म बूट पॉलिश (1954) में सहायक कैमरामैन के तौर पर काम कर चुके बैद्यनाथ बसाक का 96 साल की उम्र में कोलकाता में निधन हो गया। उनके पोते राकेश बसाक ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
बीते कई वर्षों से अपने परिवार के साथ किराए के घर में रहने वाले बसाक वित्तीय तंगी से जूझ रहे थे। वे बीते कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। राकेश ने बताया कि चार दिन पहले लकवे की वजह से उनका एक हाथ और पैर, बेकार हो गए थे।
विज्ञापन
राकेश ने बताया कि बीमारी के बाद भी कोरोना की वजह से उन्हें किसी अस्पताल में भर्ती नहीं कराया जा सका था। बसाक ने मनोज कुमार की फिल्म 'हरियाली और रास्ता' और 'कितने दूर कितने पास' में भी कैमरामैन के तौर पर काम किया था।
विज्ञापन
मुंबई में काम के अभाव में चलते बसाक वापस कोलकाता चले गए थे। वहां पर उन्होंने कई बांग्ला फिल्मों के लिए सिनेमाटोग्राफी की, जिनमें बांग्ला के जाने-माने हीरो उत्तम कुमार की कई चर्चित फिल्मों- खोकाबाबुर, प्रत्याबर्तन, सपार उपारे, छड़माबेशी आदि शामिल हैं।
'रजनीकांत को हुआ कोरोना' लिखकर ट्रोल हुए रोहित रॉय, फैंस से मांगनी पड़ी माफी