लंबे समय से चर्चा में रहने वाली फिल्म 'बंटी और बबली 2' का टीजर आज शुक्रवार को यशराज फिल्म्स ने रिलीज कर दिया है। ये साल 2005 में आई फिल्म 'बंटी और बबली' की सीक्वल है। पहली फिल्म में अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी साथ नजर आए थे वहीं इस बार पार्ट 2 में रानी मुखर्जी के साथ सैफ अली खान नजर आएंगे। पर्दे पर सैफ और रानी की जोड़ी हमेशा से हिट रही है और दोनों की केमेस्ट्री फैंस को खूब पसंद आती है। ऐसे में एक बार फिर इस जोड़ी को पर्दे पर देखने के लिए फैंस बेकरार है।
बंटी और बबली 2 का टीजर रिलीज
फिल्म के टीजर में दिख रहा है कि दो नहीं बल्कि चार कॉन आर्टिस्ट है जो अलग अलग जेनेरेशन के हैं और ये साबित करने की कोशिश करेंगे कि कौन सा कॉन कपल सबसे बेस्ट है। फिल्म का ट्रेलर सोमवार को रिलीज होगा। वहीं ये फिल्म 19 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
2 of 6
बंटी और बबली 2
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
रानी और सैफ के साथ साथ इस फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और अभिनेत्री शरवरी भी अहम भूमिका निभाती नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन वरुण वी शर्मा कर रहे हैं। साथ ही फिल्म का निर्माण यश राज फिल्म्स द्वारा हो रहा है। फिल्म के टीजर में बंटी और बबली के किरदार में रानी और सैफ का नाम बताया गया है। इस फिल्म के साथ सालों बाद सैफ और रानी साथ नजर आएंगे। इससे पहले उन्होंने 'तारा रम पम' और 'हम तुम' में साथ काम किया था।
3 of 6
सैफ अली खान
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म में सैफ अली खान राकेश उर्फ बंटी की भूमिका निभा रहे हैं। सैफ कहते हैं, 'बंटी और बबली पुराने कॉन कपल और नए कॉन कपल के बीच बिल्ली और चूहे का खेल है जो ये साबित करने की कोशिश में है कि कौन किससे बेहतर है। उनके बीच एक दुश्मनी देखने को मिलेगी और ये बहुत ही मजेदार होने वाला है क्योंकि इस पागलपन को दिखाने के लिए स्क्रिप्ट को कितनी समझदारी से लिखा गया है'।
4 of 6
रानी मुखर्जी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
रानी मुखर्जी पूरी तरह से रीबूट की गई फ्रैंचाइजी फिल्म में एक बार फिर विम्मी यानी बबली की भूमिका में नजर आने वाली हैं। इस पर रानी कहती हैं, ये वीडियो दर्शकों के बताता है कि उन्हें फिल्म में क्या मिलने वाला है और वह है बिना किसी रुकावट के ढेर सारा मनोरंजन और हंसी। हालांकि इस यूनिट में हम किसी किरदार में नहीं है बल्कि खुद के अवतार में हैं इसे बेहद शानदार तरीके से लिखा गया है जिसमें मैं और सैफ सिद्धांत और शरवरी को ट्रोल कर रहे हैं'।
5 of 6
सिद्धांत चतुर्वेदी
- फोटो : Instagram
गली ब्वॉय फेम सिद्धांत चतुर्वेदी नए बंटी की भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि, 'ये ओजी और नए बंटी बबली के बीच लड़ाई दिखाई गई है जिसे वीडियो में बेहद मजेदार तरीके से पेश किया गया है। दोनों ही पार्टियां ये साबित करने पर लगी हुई हैं कि कौन ज्यादा बेहतर है। पुरानी जोड़ी को लगता है कि वो ज्यादा अच्छे हैं तो वहीं नई जोड़ी को लगता है कि वो ज्यादा कूल है। यही फिल्म का आधार है और आप इस वीडियो से पूरे मार्केटिंग अभियान के दौरान हमें एक दूसरे के पीछे जाते हुए देखेंगे'।