Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Babli Bouncer DIrection Madhur Bhandarkar Lead Role Tamannaah Bhatia Fox Star Studios and Junglee Pictures join hands

Babli Bouncer: बाउंसर टाउन की ‘बबली बाउंसर’ बड़े पर्दे पर, फॉक्स स्टार स्टूडियोज और जंगली पिक्चर्स ने मिलाया हाथ

Fri, 18 Feb 2022 09:29 AM IST
Pankaj Shukla पंकज शुक्ल
Updated Fri, 18 Feb 2022 09:29 AM IST
विज्ञापन
Babli Bouncer DIrection Madhur Bhandarkar Lead Role Tamannaah Bhatia Fox Star Studios and Junglee Pictures join hands
बबली बाउंसर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हिंदी फिल्म निर्माण की दिग्गज कंपनियों ने बदलते समय में साथ मिलकर फिल्में बनाने का जो नया दौर शुरू किया है, उसमें नया नाम फॉक्स स्टार स्टूडियोज और जंगली पिक्चर्स का जुड़ा है। डिज्नी जैसी दिग्गज कंपनी का हिस्सा बन चुकी फॉक्स स्टार स्टूडियोज और टाइम्स समूह की फिल्म निर्माण कंपनी जंगली पिक्चर्स साथ मिलकर एक ऐसी कहानी कहने जा रहे हैं जो पहली जानकारी में ही काफी दिलचस्प लग रही है। ये कहानी है एक महिला बाउंसर की और इसकी पृष्ठभूमि उत्तर भारत का वह गांव असोला फतेपुर रखी गई है जिसे लोग बाउंसर टाउन के नाम से जानते हैं। फिल्म का नाम ‘बबली बाउंसर’ है और इसमें लीड रोल निभाने के लिए तमन्ना भाटिया को चुना गया है। तमन्ना ने बीते साल मिराज पिक्चर्स की एक और फिल्म लीड रोल में ‘उमा’ साइन की है जिसकी रिलीज डेट घोषित होना अभी बाकी है।

विज्ञापन
Trending Videos

फिल्म ‘बबली बाउंसर’ से चर्चित निर्देशक मधुर भंडारकर भी बड़े परदे पर अपनी पुरानी लय में लौटने की कोशिश करते दिखेंगे। वह कहते हैं, ‘ये फिल्म एक महिला बाउंसर की कहानी को मजाकिया अंदाज में कहती है। फिल्म की शूटिंग शुक्रवार से शुरू हो रही है और मुझे पूरा भरोसा है कि तमन्ना अपने शानदार प्रदर्शन से इस फिल्म में सबको हैरान कर देंगी।’

विज्ञापन
विज्ञापन

तमन्ना भाटिया भी अपनी इस फिल्म को लेकर खासी उत्साहिद दिखीं। वह कहती हैं, ‘बबली बाउंसर का किरदार ऐसा है कि इसकी कहानी सुनते ही मुझे इससे प्यार हो गया। ये एक बहुत मजेदार किरदार है। मधुर भंडारकर अपनी फिल्मों में महिला किरदारों को मजबूती से परदे पर पेश करने के लिए जाने जाते हैं और उनकी अगली फिल्म की नायिका बनना ही मेरे लिए एक बड़ी उपलब्धि है।’

विज्ञापन

फिल्म ‘बबली बाउंसर’ में तमन्ना भाटिया के साथ सौरभ शुक्ला, अभिषेक बजाज और साहिल वैद भी अहम भूमिकाओं में दिखेंगे। ये फिल्म इसी साल के अंत में हिंदी के साथ साथ तमिल और तेलुगू में भी रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed