{"_id":"56daade44f1c1bb82d8b4575","slug":"break-up-effect-on-katrina-kaif-band","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रांड कैटरीना पर रणबीर से ब्रेक-अप का असर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ब्रांड कैटरीना पर रणबीर से ब्रेक-अप का असर
रवि बुले/अमर उजाला, मुंबई
Updated Sat, 05 Mar 2016 03:29 PM IST
सार
- बॉलीवुड में कैटरीना की स्थिति पिछले कुछ वर्षों से कमजोर हो रही थी। पिछले साल फैंटम और इस साल फितूर के फ्लॉप होने के बाद वह आईसीयू में है।
- रणबीर कपूर से ब्रेक-अप के बाद कैटरीना के बारे में मीडिया में सिर्फ नकारात्मक खबरें आ रही हैं और उनकी पीआर मशीनरी ठंडी पड़ी है।
विज्ञापन
कैटरीना कैफ
- फोटो : twitter
विस्तार
रणबीर कपूर से अलगाव का असर कैटरीना कैफ की निजी जिंदगी पर भले ही किसी को न दिखे लेकिन प्रोफेनशल जिंदगी में साफ नजर आ रहा है। फिल्में उनके पास गिनती की हैं। दोस्त दूर हो चले हैं। ब्रांड बाजार में भी कैटरीना की साख गिरने की आशंका व्यक्त की जा रही है।
पिछले कुछ वर्षों का रिकॉर्ड बताता है कि फिल्मी सितारों की कमाई का मोटा हिस्सा विज्ञापन फिल्मों से आता है। यही वजह है कि सितारों को फिल्मों की कामयाबी के साथ लोकप्रियता का ग्राफ भी हर हाल में ऊंचा रखने की कोशिश करनी पड़ती है। परंतु इन दिनों कैटरीना कैफ पर्सनल जिंदगी और फिल्मी करिअर दोनों ही जगह पर हिचकोले खा रही हैं। परिणाम उनके नाम के साथ जुड़ी चमक पर पड़ रहा है और ब्रांड कैटरीना की ताकत घटती दिख रही है। रणबीर कपूर से अलगाव की खबर ने उनके फिल्मी करिअर और दोस्तों के दायरे को तो सिकोड़ा, अब यह ब्रांड कैटरीना को भी प्रभावित कर रहा है।
हाल में एक महत्वपूर्ण ब्रांड के उनके हाथ से निकले के बाद विज्ञापन जगत में चर्चा है कि आने वाले दिनों में कैटरीना को यहां भी अपनी स्थिति मजबूत रखने के लिए कड़ा संघर्ष करना होगा। उनकी प्रतिद्वंद्वि दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा अब अंतरराष्ट्रीय फिल्में कर रही हैं। ऐसे में कोई संदेह बाकी नहीं रह जाता है कि इन हीरोइनों ने अपनी ब्रांड वैल्यू को कैटरीना से कहीं ज्यादा चमकीला और बड़ा बना लिया है। खास तौर पर 2013 के बाद। यहां तक कैटरीना मजबूत थीं। मगर इसके बाद वह रणबीर के प्यार और लिव-इन के लिए सुर्खियों में ज्यादा आईं और हर तरफ कहा गया कि वह शादी करके घर बसाने की ज्यादा इच्छुक हैं। ऐसे में उनका क्रेज और बाजार दोनों नीचे आए। इसी दौर में सोनम कपूर, श्रद्धा कपूर और कृति सैनन जैसी हीरोइनों ने जगह बनाते हुए लोकप्रियता की सीढ़ियां चढ़ीं।
विज्ञापन
इन दिनों चर्चा है कि एक बड़े शैंपू ने कुछ महीने पहले रणबीर-कैटरीना को अपना नया चेहरा बनाने की योजना बनाई थी। जिससे वह प्रेमियों और परिवारों में रिश्तों की बात करते हुए प्रचार कर सके। लेकिन जैसे ही कैटरीना-रणबीर अलग हुए, उसने इरादा बदल दिया। खबर है कि इस ब्रांड ने कपूर बॉय को तो विज्ञापन के लिए अनुबंधित करने का फैसला किया है लेकिन कैटरीना की जगह अन्य चेहरा लिया जाएगा।
इसी तरह सुपर फ्लॉप फिल्म फितूर की रिलीज से पहले कैटरीना के एक पुराने हेयर रिमूवर ब्रांड ने उनका एक विज्ञापन बाजार में इस उम्मीद से उतारा कि अगर फिल्म चली तो अनुबंध को आगे बढ़ाएगा। लेकिन फिल्म के साथ कैटरीना कैफ की इमेज का ऐसा हश्र हुआ कि ब्रांड ने कैटरीना का विज्ञापन सिनेमाघरों और टीवी पर चलाना तत्काल बंद कर दिया। ब्रांड से जुड़ी दोनों घटनाएं कैटरीना के लिए आने वाले दिनों का संकेत समझी जा रही हैं।
बॉलीवुड में कैटरीना की स्थिति पिछले कुछ वर्षों से कमजोर हो रही थी। पिछले साल फैंटम और इस साल फितूर के फ्लॉप होने के बाद वह आईसीयू में है। रणबीर कपूर से ब्रेक-अप के बाद कैटरीना के बारे में मीडिया में सिर्फ नकारात्मक खबरें आ रही हैं और उनकी पीआर मशीनरी ठंडी पड़ी है। कैटरीना के करिअर की महत्वपूर्ण स्थान रखने वाली फिल्म राजनीति के सीक्वल में भी उन्हें न लिए जाने की खबर पक्की है। इस वक्त उनके पास केवल दो फिल्में हैं। रणबीर कपूर के साथ जग्गा जासूस, जो पता नहीं कब पूरी होगी और दूसरी करण जौहर की बार बार देखो। सबको पता है कि फिल्मों की सफलता की कोई गारंटी नहीं दे सकता।
जानकारों का मानना है कि कैटरीना कमजोर पड़ते करिअर की बातों से भले ही देर सवेर निपट सकती हैं लेकिन ब्रांड बाजार में अगर गिरावट दर्ज हो गई तो बड़ा झटका होगा। कैटरीना के पास दो दर्जन से ज्यादा ब्रांड हैं। बजट के बाद आने वाले नए वित्त वर्ष के लिए तमाम कंपनियां नई योजनाएं बना रही हैं। ऐसे में अगर ब्रांड कैटरीना की इमेज मजबूत नहीं रह सकी तो उनका करिअर बोरिया बिस्तर बांधने के करीब पहुंच जाएगा।