फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Brahmastra: Ahead of the motion poster launch Amitabh Bachchan showed glimpses of the film Ranbir Kapoor was seen surrounded by fire

ब्रह्मास्त्र: मोशन पोस्टर लॉन्च से पहले अमिताभ बच्चन ने दिखाई फिल्म की झलक, आग से घिरे दिखाई दिए रणबीर कपूर

Tue, 14 Dec 2021 04:47 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Tue, 14 Dec 2021 04:47 PM IST
सार

फिल्म के मोशन पोस्टर की लॉन्चिंग से पहले बॉलीवुड के शहंशाह अभिनेता अमिताभ बच्चन ने दर्शकों के साथ फिल्म की एक झलक साझा की है।

विज्ञापन
Brahmastra: Ahead of the motion poster launch Amitabh Bachchan showed glimpses of the film Ranbir Kapoor was seen surrounded by fire
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लंबे समय से अपने रिलीज का इंतजार कर रही फिल्म ब्रह्मास्त्र जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट स्टारर इस फिल्म का कल मोशन पोस्टर लॉन्च होने वाला है। ऐसे में फिल्म के मोशन पोस्चर की लॉन्चिंग से पहले बॉलीवुड के शहंशाह अभिनेता अमिताभ बच्चन ने दर्शकों के साथ फिल्म की एक झलक साझा की है।

विज्ञापन

बिग बी ने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म पोस्टर का एक वीडियो शेयर किया है। सामने आए इस पोस्टर में रणबीर कपूर को चारों ओर से आग से ढका हुआ दिखाया गया है। फिल्म का लुक देख अब दर्शक कल रिलीज होने वाले मोशन पोस्टर को लेकर काफी उत्साहित और उत्सुक नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan)

 

Brahmastra: Ahead of the motion poster launch Amitabh Bachchan showed glimpses of the film Ranbir Kapoor was seen surrounded by fire
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया

इस पोस्टर को अपने  ट्विटर हैंडल पर शेयर करते हुए अमिताभ ने लिखा, "ब्रह्मास्त्र को दुनिया के साथ साझा करने की हमारी यात्रा आखिरकार शुरू हो रही है! प्यार..प्रकाश ..आग ..कल आ रहा है ब्रह्मास्त्र का मोशन पोस्टर ..।"हाल ही में अभिनेत्री आलिया भट्ट ने घोषणा की थी कि फिल्म का मोशन पोस्टर 15 दिसंबर, 2021 को लॉन्च किया जाएगा। फिल्म के बारे जानकारी सामने आने के बाद से ही दर्शक और प्रशंसक फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

 

Brahmastra: Ahead of the motion poster launch Amitabh Bachchan showed glimpses of the film Ranbir Kapoor was seen surrounded by fire
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले, अयान ने भी फिल्म से रणबीर कपूर की एक तस्वीर भी साझा की थी। इस तस्वीर में अभिनेता आग के बीच अपनी बांह फैलाएं नजर आ रहे हैं। फिल्म में ब्रह्मास्त्र में मौनी रॉय, डिंपल कपाड़िया और नागार्जुन अक्किनेनी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म का लोगो लॉन्च प्रोग्राम साल 2019 में प्रयागराज में हुआ था। इसके बाद से ही प्रशंसकों को फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। जानकारी के मुताबिक यह फिल्म अगले साल 09 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed