फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Boycott pathaan prithviraj sukumaran says shah rukh khan film will end dull phase of bollywood

Pathaan: ‘बॉलीवुड के सूखे को खत्म करेगी पठान', बायकॉट ट्रेंड के बीच पृथ्वीराज सुकुमारन का बड़ा बयान

Wed, 14 Dec 2022 09:16 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Wed, 14 Dec 2022 09:16 AM IST
सार

मलयालम सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन हाल ही में शाहरुख खान की फिल्म को लेकर बात की और कहा कि यह बॉलीवुड को बचा लेगी। उनना मानना है बॉलीवुड का डल फेज चल रहा है, जो खत्म हो जाएगा।

विज्ञापन
Boycott pathaan prithviraj sukumaran says shah rukh khan film will end dull phase of bollywood
पृथ्वीराज सुकुमारन, शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाहरुख खान को बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस काफी समय से बेताब थे। वहीं, जब अभिनेता की फिल्म पठान का एलान हुआ, तो सभी का उत्साह बढ़ गया। लेकिन जब अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होने वाले इस फिल्म का पहला गाना बेशरम रंग रिलीज हुआ है, तो यह बायकॉट गैंग के निशाने पर आ गई है। लोगों को बेशरम रंग में दीपिका पादुकोण का लुक पसंद नहीं आया और वे गाने को कॉपी बता रहे हैं। वहीं, अब मलयालम सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन ने फिल्म को लेकर बयान दिया है, जो चर्चा में है।  

विज्ञापन

मलयालम सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन हाल ही में कमल हासन, एसएस राजामौली, गौतम वासुदेव मेनन, स्वप्ना दत्त और लोकेश कनगराज के साथ एक राउंड टेबल डिस्कशन में हिस्सा लिया था। इस दौरान उन्होंने शाहरुख खान की पठान को लेकर बात की, जिससे सुनकर ऐसा लगता है कि वह भी शाहरुख खान के प्रशंसक हैं। दरअसल, उन्हें लगता है कि शाहरुख खान की फिल्म से बॉलीवुड का डल फेज खत्म हो जाएगा और वह बॉलीवुड के सूखे को खत्म कर देगी।

Rana Daggubati: जब किडनी फेलियर के कारण मरते-मरते बचे थे ‘भल्लालदेव’, मौत के मुंह से ऐसे निकले थे बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन

चर्चा के दौरान जब होस्ट ने पैन इंडिया ब्लॉकबस्टर में बॉलीवुड के संघर्ष के बारे में चुटकी ली, तो पृथ्वीराज बीच में बोले और कहा कि 'यह सिर्फ एक फेज है, जिसे एक बड़ी हिट' खत्म कर देगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि एक समय था जब साउथ के लोग इस बात से हैरान थे कि बॉलीवुड की भारतीय और विदेशी बाजारों पर इतनी मजबूत पकड़ है। इस दौरान सुकुमारन ने शाहरुख को बॉलीवुड के तारणहार बताया। उन्होंने कहा, 'अभी बहुत समय नहीं हुआ है जब हमने टेबल सेट किया है और सोचा है, 'वे यह कैसे कर रहे हैं? हिंदी सिनेमा इसे कैसे क्रैक कर रहा है? वे इतने बड़े विदेशी बाजारों को खोलने में कैसे सक्षम हैं? और वह बहुत पहले की बात नहीं है। मैं मध्ययुगीन युग के बारे में बात नहीं कर रहा हूं। तो यह मेरा मानना है कि यह बस एक फेज है। एक बड़ी हिट होगी और शायद यह पठान है।'

Raj Kapoor: एक रुपये पगार पर पिता के स्टूडियो में झाड़ू लगाते थे राज कपूर, फिर यूं बने हिंदी सिनेमा के शोमैन

विज्ञापन

पृथ्वीराज सुकुमारन कुछ नई फिल्मों के बारे में भी जानते हैं, जो रिलीज होने वाली हैं और ऐसे में उन्हें विश्वास है कि फिल्म निर्माता क्या ला रहे हैं। उन्हें लगता है कि उनमें से कुछ वास्तव में रोमांचक हैं। पृथ्वीराज ने कहा, 'यह सिर्फ इतना सा है कि एक बड़ी हिट फिल्म के बाद एक और बड़ी हिट हो सकती है और ये पूरी कहानी बदल जाएगी।' वर्कफ्रंट की बात करें तो पृथ्वीराज प्रभास के साथ 'सालार' में नजर आएंगे। वह अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की 'बड़े मियां छोटे मियां' में खलनायक के रूप में भी दिखाई देंगे।

Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर दृश्यम 2 का एकक्षत्र राज, पांचवें दिन ऐसा रहा 'सलाम वेंकी'-'विजयानंद' का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed